फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water supply from pipeline will be disrupted for four days

Varanasi News: चार दिनों तक बाधित रहेगी पाइप लाइन से जलापूर्ति

Wed, 10 Jul 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Water supply from pipeline will be disrupted for four days
नगर पंचायत की पेयजल परियोजना की मुख्य पाइपलाइन के मरम्मत कार्य के कारण मुर्धवा एवं खाड़पाथर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चार दिनों तक बाधित रहेगी। इस दौरान पानी की कमी वाले वार्डों में टैंकर के माध्यम से आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

रेणुकूट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ललन प्रसाद यादव ने बताया कि निहाईपाथर गांव में स्थापित पेयजल परियोजना की मुख्य पाइपलाइन कई स्थानों पर डैमेज हो गई है। इससे सुचारू पेयजल आपूर्ति करने में परेशानी आ रही है। जंगल और पहाड़ के रास्ते आए इस पाइप लाइन को दुरुस्त करने में चार दिन का समय लग सकता है। पाइपलाइन के मरम्मत का कार्य निकाय प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। अनुरक्षण कार्य अवधि के दौरान पाइपलाइन द्वारा वार्डों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। हालांकि जिन इलाकों में पानी की अधिक किल्लत होगी वहां पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए टैंकर के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed