{"_id":"5b31fd4a4f1c1b6d4d8b89f1","slug":"water-scarcity-going-huigh-in-varanasi-due-to-ganga-water-level","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घट रहा गंगा का जलस्तर, बनारस में छाया जलसंकट, बिगड़ सकते हैं हालात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट रहा गंगा का जलस्तर, बनारस में छाया जलसंकट, बिगड़ सकते हैं हालात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में गिरते जलस्तर और गंगा की बिगड़ रही हालत ने शहरवासियों के लिए पेयजल संकट पैदा कर दिया है। पिछले पांच दिन में दो सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर कम होने से जिला प्रशासन और जलकल के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
हालांकि जिला प्रशासन की ओर से प्रमुख सचिव सिंचाई को एक बार फिर पत्र जारी कर गंगा में पानी छोड़ने की मांग की गई है, मगर शासन से किसी तरह का आश्वासन न मिलने के कारण अधिकारी पेयजल संकट को लेकर गंभीर बने हैं।
जलकल की मानें तो गंगा में कम से कम 200 फीट (60.96 मीटर) पानी होना चाहिए। इससे कम होता है तो पेयजल आपूर्ति करने में परेशानी होती है। विशेषज्ञों की मानें तो गंगा का जलस्तर इतना नीचे कभी नहीं गया था।
विज्ञापन
सोमवार को गंगा का जलस्तर न्यूनतम स्तर 57.50 पर पहुंच गया है, जबकि तीन दिन पहले तक यह 57.52 मीटर पर था। तीन दिन में दो सेंटीमीटर गिरे जलस्तर के चलते शहर की पेयजल व्यवस्था बिगड़ गई है। गंगा किनारे भदैनी वाटर स्टेशन में दो कुओं में एक से पानी आपूर्ति बंद हो गई है। दूसरे कुएं में भी जलस्तर कम होने से
पानी उठान की समस्या आ रही है। जलकल विभाग पेयजल आपूर्ति के समय को भी कम कर रहा है ताकि पानी के संकट को कम किया जा सके। महाप्रबंधक जलकल बीके सिंह का कहना है कि सभी कर्मचारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर लीकेज को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर पानी गिरने को बंद कराया जा रहा है ताकि आपूर्ति प्रभावित न हो।
ये है जिलों की स्थिति
-----------------
जिला - जल स्तर (मीटर में)
फाफामऊ- 76.24
इलाहाबाद - 71.36
सीतामढ़ी- 74.74
मिर्जापुर- 62.76
वाराणसी- 57.50
गाजीपुर- 51.41
बलिया- 48.31

कल आ सकता है मानसून, मिलेगी राहत
मौसम के अब करवट लेने की उम्मीद है। सोमवार को बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। बुधवार तक उत्तर भारत में भी मानसून की पहली बारिश की उम्मीद है। फिलहाल लोगों को राहत आज से ही मिल सकती है।
बिहार में मानसून आने से मंगलवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं और तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज-कल मानसून आ जाएगा।
फिलहाल सोमवार को लोगों को गर्मी और उमस ने परेशान किया। दोपहर में चिलचिलाती धूप के साथ उमस और पसीने से लोग बेहाल रहे। इस पर बिजली ने भी लोगों को खूब रुलाया। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि इस बार बंगाल की खाड़ी से मानसून आने की संभावना है। पिछले साल बंगाल की खाड़ी से मानसून आया तो था लेकिन बिहार से आगे नहीं बढ़ सका था और अरब सागर ब्रांच से मानसून के आने में विलंब हुआ था। मानसून इस बार भी करीब सप्ताह भर की देरी से आ रहा है। बुधवार को झमाझम बारिश होने की पूरी उम्मीद है।