फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water reached Jaunpur in Babatpur canal, will reach Kashi in a week

Varanasi News: बाबतपुर रजवाहे में जौनपुर तक पहुंचा पानी, एक सप्ताह में काशी पहुंच जाएगा

Thu, 19 Dec 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Water reached Jaunpur in Babatpur canal, will reach Kashi in a week
किसान दिवस पर बैठक का हुआ आयोजन, किसानों को दी गईं योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस पर विभागों की ओर से योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों की समस्याएं सुनी गईं। किसानों ने बाबतपुर रजवाहे में पानी न आने की बात कही। सिंचाई विभाग की ओर से बताया गया कि बाबतपुर रजवाहे में जौनपुर तक पानी आ गया है। एक सप्ताह में जिले की सीमा में पानी पहुंच जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एनके सिंह ने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक गेहूं की बुवाई नहीं की है। वह 31 दिसंबर तक बुवाई कर सकते हैं। गेहूं में खरपतवार के नियंत्रण के लिए बीडी साइड रसायन का प्रयोग करें। बीडी साइड के छिड़काव के 48 से 72 घंटे के बाद यूरिया की टॉप ड्रेसिंग करें।

जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक-सहकारिता ने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं अन्य फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है। जिसे समितियों पर प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जो किसान नैनो डीएपी का छिड़काव गेहूं, आलू एवं सरसों की फसलों में कराना चाहते हैं। वह विभाग में अपना ब्लॉक, गांव, नाम, मोबाइल नंबर दर्ज करा दें तो वहां छिड़काव कर उन्हें दिखवा दिया जाएगा। नलकूप विभाग ने बताया कि जिले में 20 नलकूप बंद पड़े हैं। मत्स्य विभाग ने बताया कि मत्स्य पालकों का दुर्घटना बीमा विभाग द्वारा किया जाता है। इच्छुक मत्स्य पालक बीमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article