{"_id":"5d4953cd8ebc3e6c9a25d809","slug":"water-level-increase-in-ganga-ghat-after-rain-varanasi-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : दो मीटर तक बढ़ा गंगा का जलस्तर, बदला गया गंगा आरती का स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : दो मीटर तक बढ़ा गंगा का जलस्तर, बदला गया गंगा आरती का स्थल
Tue, 06 Aug 2019 03:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 06 Aug 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने से शीतला घाट पर डूबा मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
गंगा में बढ़ाव के चलते दशाश्वमेध घाट पर आरती स्थल बदल दिया गया है और पंडों-पुजारियों से लेकर प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। पिछले 24 घंटे में आधा मीटर जलस्तर बढ़ा है। इससे किनारे पर दहशत भी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बरसात का असर अब गंगा सहित अन्य सहायक नदियों में पड़ने लगा है। इससे उनका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
लगभग आधा मीटर बढ़े जलस्तर को देखते हुए गंगा आरती के स्थान में परिवर्तन कर दिया गया है। गंगा सेवा निधि की ओर से भी आरती के लिए घाट पर और ऊपर व्यवस्था की गई है। वहीं गंगा में नावों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। नाविकों ने अपनी नावों को बहुत ही सुरक्षात्मक तरीके से बांध दिया है, ताकि धारा का बहाव तेज होने के बाद भी नावें सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
शनिवार से हो रहे जलस्तर में बढ़ाव के चलते गंगा कई सीढ़ियां ऊपर आ गई हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का रविवार को जलस्तर 60.94 मीटर था, जबकि जलस्तर के बढ़ने की गति चार सेमी प्रति घंटा थी। वहीं सोमवार की शाम को गंगा का जलस्तर 1.58 मीटर बढ़कर 62.52 पर पहुंच गया था, जबकि गंगा के बढ़ने की गति तीन सेमी प्रति घंटा हो गई थी। गंगा के बढ़ाव के चलते नाविकों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन