{"_id":"5d39adb68ebc3e6cce1287af","slug":"water-level-increase-again-in-ganga-after-rain-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, 60.35 मीटर के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, 60.35 मीटर के पार
Thu, 25 Jul 2019 07:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
बढ़ रहा गंगा का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से घट रहा गंगा का जल स्तर बुधवार से बढ़ने लगा, हालांकि गति काफी धीमी है। मंगलवार शाम जलस्तर 60.35 मीटर पहुंच गया। इसे देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
पिछले दिनों हुई लगतार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा था। इसे देखते हुए गंगा के किनारे सतर्कता बरती जाने लगी थी। जलस्तर करीब 62 मीटर तक पहुंच गया था, लेकिन बारिश बंद होने के बाद जलस्तर में कमी होने लगी थी।
विज्ञापन
मंगलवार शाम सात बजे से गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया था, जो बुधवार सुबह नौ बजे से बढ़ना शुरू हुआ। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा का जलस्तर प्रति चार घंटे में एक सेमी मीटर बढ़ रहा है। मंगलवार शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 60.35 मीटर पर पहुंच गया। आयोग के अनुसार प्रयागराज में भी गंगा की यही स्थिति है।
विज्ञापन