फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water in canals did not reach till the last week of November, farmers' concerns increased

नवंबर के अंतिम सप्ताह तक नहीं पहुंचा नहरों में पानी, किसानों की चिंताएं बढ़ी

Sun, 28 Nov 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Water in canals did not reach till the last week of November, farmers' concerns increased
नवंबर के अंतिम सप्ताह तक नहरों के शाखाओं में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की रबी की बुवाई को लेकर चिंताएं बढ़ गईं हैं। किसान अब पानी के इंतजार में बैठे हैं। क्षेत्रीय विधायक से लेकर सांसद तक नहरों पर पानी के मुद्दे पर मौन हैं।
विज्ञापन

किसान बताते हैं कि पानी आई तब न बुवाई। किसान रामजन्म सिंह अखिलेश सिंह जितेंद्र यादव जटाशंकर चौबे करिया सिह टेल्हू प्रजापति कहते हैं कि नहर में पानी नहीं आया नवंबर के प्रथम सप्ताह में पलेवा और दूसरे सप्ताह में गेहूं की अगेती बुवाई होती है। खेत में धूल उड़ रही है। पानी के अभाव में खेत परती पड़े हैं।
विज्ञापन

चोलापुर ब्लाक के शारदा सहायक नहर और क्षेत्र में फैली लघुडाल लिफ्ट कैनालों में पानी नहीं है। इसको लेकर किसानों के माथे पर बल पड़ गया है। महंगे खाद बीज के दौरान समय से फसल को पानी न मिलने से नुकसान का डर किसानों को सता रहा है। खेतों के पलेवा न होने से खेती पीछे हो रही है। शारदा सहायक की शाखा दानगंज और चोलापुर माइनर में पानी नहीं पहुंच पाया। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक पानी नहीं आने से किसानों के सामने समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों वैज्ञानिकों के बीच हुआ संवाद
राजातालाब। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने शनिवार को छात्र छात्राओं से वैज्ञानिकों का संवाद आयोजित कराया। छात्रों को विज्ञान से परिचित कराने के लिए साइंस विलेज फेस्टिवल का आयोजन भी हुआ। समारोह के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के 50 छात्र-छात्राओं का दल भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान पहुंचा था। जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जक्खिनी में भी संस्थान की ओर से साइंस फेस्टिवल कार्यक्रम इंटर कॉलेज के परिसर में हुआ। संवाद
बीज हो या बच्चा, इन्हें चाहिए समुचित सुरक्षा
चौबेपुर। जिस प्रकार बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए उनका टीकाकरण कराना जरूरी होता है। ठीक उसी प्रकार फसलों को भी रोगों से बचाने के लिए बुआई से पहले बीज का बीजोपचार करना जरूरी होता है। उक्त जानकारी चोलापुर के सहायक विकास अधिकारी कृषि शिवदास ने शनिवार को क्षेत्र के रामपुर व गौरा उपरवार में आयोजित जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को दी। संवाद

कृषि निदेशक ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण
सेवापुरी। कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह ने क्षेत्र में की जा रही प्राकृतिक खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, अपने स्तर से पूरे प्रदेश में प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे पहले की तरह शुद्ध पैदावार हो सके। इस खेती के लिए किसानों को जागरूक करने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed