{"_id":"63708506d313c15b7c1b8378","slug":"water-corporation-water-filled-in-the-class-government-school-children-forced-to-study-under-the-open-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी लापरवाही: क्लास में भरा जल निगम का पानी, खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी लापरवाही: क्लास में भरा जल निगम का पानी, खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे
Sun, 13 Nov 2022 11:18 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:18 AM IST
सार
वाराणसी के सरकारी स्कूल में जल निगम की पाइप लाइन में लीकेज की वजह से कक्षा में पानी भर गया। बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करनी पड़ी। प्राथमिक विद्यालय कंदवा की प्रधानाध्यापक प्रज्ञा पाठक ने बताया कि जल निगम की पाइपलाइन में लंबे समय से लीकेज है, कई बार जल निगम से शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया।
विज्ञापन
खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कंदवा के प्राथमिक विद्यालय में जल निगम की लापरवाही के कारण बच्चों को दिक्कत हो रही है। शनिवार को स्कूल में जल निगम की पाइप लाइन में लीकेज की वजह से कक्षा में पानी भर गया। बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कंदवा की प्रधानाध्यापक प्रज्ञा पाठक ने बताया कि जल निगम की पाइपलाइन में लंबे समय से लीकेज है, कई बार जल निगम से शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया। विद्यालय के कार्यालय में भी पानी घुस गया है। इसके अलावा मैदान भी पानी में डूबा हुआ है। विद्यालय में पांच कक्षाएं हैं। शनिवार को कक्षा चार में उस समय पानी घुस गया, जब बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। कक्षा में पानी घुसने के बाद शिक्षकों ने बच्चों को जमीन पर चटाई बिछाकर पढ़ाई कराई।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की गई है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।