फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water board JE went delhi aims by air ambulance who injured in attack

जानलेवा हमले में घायल जल निगम के जेई की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजा गया

Thu, 07 Jun 2018 09:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 07 Jun 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Water board JE went delhi aims by air ambulance who injured in attack
बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा था उपचार - फोटो : अमर उजाला
जानलेवा हमले में गंभीर रूप से जख्मी जल निगम (पेयजल) के जेई सुशील कुमार गुप्ता को गुरुवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से नई दिल्ली स्थित एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके तत्काल बाद सड़क की एक लेन आरक्षित कर 35 मिनट में जेई की एंबुलेंस को ट्रॉमा सेंटर से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचाया गया। हालांकि वहां एयर एंबुलेंस आने में देरी हुई और तकरीबन डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जेई को शाम 4:40 बजे नई दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन


उधर, मामले में दो अन्य घायलों ठेकेदार कमलेश कुमार सिंह और भूपेंद्र सिंह का उपचार ट्रॉमा सेंटर में जारी है।  इस मामले में बुधवार को गिरफ्तार बलिया के आशू सिंह उर्फ महादेव, मयंक मिश्रा व ऋषभ राय, मऊ के अभिषेक यादव उर्फ हेमू और बिहार के कैमूर के विकास को अदालत में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को मामले के दो अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें मिर्जापुर के अहरौरा का रोहित वर्मा उर्फ लंबू और गाजीपुर के मोहम्मदाबाद क्षेत्र का शुभम कुमार गुप्ता शामिल है।

बाकी तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें गाजीपुर, चंदौली, मऊ, भदोही और आरा में छापेमारी कर रही हैं। इन सभी के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी की सख्ती पर हरकत में प्रशासन

Water board JE went delhi aims by air ambulance who injured in attack
सीएम योगी आदित्यनाथ
वाराणसी के लंका थाने से लगभग दो सौ मीटर दूर बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) की शाखा के समीप लंका-रवींद्रपुरी मार्ग पर मंगलवार की रात पेयजल पाइप लाइन की गैपिंग ठीक करने के लिए सड़क खोदी जा रही थी।

मौके पर जेई, दो ठेकेदार, दो मजदूर और जेसीबी चालक था। रात 1:30 बजे के लगभग बाइक सवार दो युवक रवींद्रपुरी की ओर से आए। सड़क के गड्ढे में बाइक फंसने के बाद दोनों जेई और ठेकेदार से उलझ गए।

फिर अपने दोस्तों को बुलाकर हॉकी, डंडा, रॉड व ईंट-पत्थर से जेई और ठेकेदारों पर हमला कर दिया। घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया तो हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 10 आरोपियों को चिह्नित कर वारदात के कुछ घंटों बाद ही उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि चार अन्य आरोपियों की तलाश में चार थानेदारों की टीम लगी हुई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

32 किलोमीटर की दूरी तय की 35 मिनट में

Water board JE went delhi aims by air ambulance who injured in attack
ग्रीन कॉरिडोर - फोटो : अमर उजाला
जिंदगी के लिए जूझ रहे घायल जेई को नई दिल्ली ले जाने के लिए दोपहर बाद लंका, भेलूपुर, सिगरा, कैंट, शिवपुर और फूलपुर थानाध्यक्ष के साथ ट्रैफिक पुलिस ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाबतपुर एयरपोर्ट तक सड़क की एक लेन सुरक्षित की।

दोपहर 2:15 बजे जेई सुशील को एंबुलेंस लेकर रवाना हुई और 32 किलोमीटर की दूरी तकरीबन 35 मिनट में तय कर 2:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गई। इस दौरान एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह की मॉनीटरिंग में एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही चौराहे और तिराहे खाली करा लिए जा रहे थे।
बता दें कि इससे पहले भी पांच बार सड़क की एक लेन सुरक्षित कर ट्रैफिक पुलिस मरीजों को शहर से बाबतपुर एयरपोर्ट तक पहुंचा चुकी है।

... मगर एयरपोर्ट पर करना पड़ा डेढ़ घंटे इंतजार
बाबतपुर एयरपोर्ट से जेई सुशील कुमार गुप्ता को नई दिल्ली भेजने के लिए डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक एयर एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। इसे लेकर जेई के परिजनों और जल निगम के अभियंताओं में खासी नाराजगी देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed