फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   water board JE and two contractor attacked by unknown person at varanasi

बनारस में जल निगम के जेई और दो ठेकेदारों पर जानलेवा हमला, सीएम ने लिया संज्ञान

Thu, 07 Jun 2018 03:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 07 Jun 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
water board JE and two contractor attacked by unknown person at varanasi
वाराणसी एसएसपी आरके भारद्वाज ने अस्पताल पहुंच कर ली जानकारी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बेखौफ अपराधियों का आतंक जारी है। लंका-रवींद्रपुरी मार्ग पर लंका थाने से करीब दो सौ मीटर दूर बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) शाखा के सामने मंगलवार की रात नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने जल निगम के दो जेई और दो ठेकेदारों पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


हॉकी, डंडा, रॉड और ईंट-पत्थर से लैस होकर 10 से 15 की संख्या में आए इन युवकों के हमले में अवर अभियंता (जेई) सुशील कुमार गुप्ता, ठेकेदार कमलेश कुमार सिंह और भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती जेई की हालत बेहद नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन


घटना को लेकर लंका थाने में 15 अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। लंका-रवींद्रपुरी और अस्सी मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने बॉब के समीप के दो प्राइवेट हॉस्टलों के 17 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक दस आरोपियों को चिह्नित कर उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।

लंका-रवींद्रपुरी मार्ग पर पेयजल पाइप लाइन की गैपिंग सही करने के लिए सड़क खोदी जा रही थी। रात 1:30 बजे बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और खुदाई बंद करने को कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

युवकों ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया और फिर वहां काम कर रहे जेई, ठेकेदारों पर टूट पड़े। सरेराह तीन लोगों को लहूलुहान और अचेत पड़ा देख किसी राहगीर ने सौ नंबर पर फोन कर सूचना दी।

एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि क्राइम ब्रांच, लंका पुलिस सहित पांच टीमें तफ्तीश के लिए लगाई गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अहम सुराग हाथ लगे हैं। 

पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों से रिपोर्ट तलब

water board JE and two contractor attacked by unknown person at varanasi
अस्पताल पहुंचे कमिश्नर और डीएम - फोटो : अमर उजाला
सरकारी काम करा रहे जेई पर प्राणघातक हमले के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों से बात कर रिपोर्ट तलब की। सीएम का सख्त रुख देख कमिश्नर दीपक कुमार अग्रवाल और आईजी रेंज विजय सिंह मीना और डीएम योगेश्वर राम मिश्र बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।

कमिश्नर और आईजी ने एसएसपी को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। अस्पताल प्रशासन से कहा कि घायलों के उपचार में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। हमले में घायल जल निगम के जेई ई. सुशील कुमार गुप्ता के परिजनों को रेडक्रास सोसाइटी की ओर से इलाज के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।

सोसाइटी के चेयरमैन विजय शाह और सचिव डॉ. संजय राय ने बताया कि डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने जेई के पिता मुरारी लाल गुप्ता को एक लाख रुपये का चेक बीएचयू ट्रामा सेंटर में प्रदान किया।

वहीं हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लंका-अस्सी मार्ग स्थित जानकीबाग कॉलोनी के दो हॉस्टल में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, तीन सीओ और 11 थानों की फोर्स के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया।

 

बैंक ऑफ बड़ौदा व उसके समीप स्थित रेस्टोरेंट और दोनों प्राइवेट हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर युवकों को हिरासत में लिया गया। इनमें से आरोपी के तौर पर 11 की तस्दीक कर पांच को गिरफ्तार किया गया। भारी संख्या में अचानक पहुंची फोर्स को देख कॉलोनी के लोग हैरत में थे।

काम बंद करके जताया विरोध

water board JE and two contractor attacked by unknown person at varanasi
मामले को लेकर बात करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जल निगम के जेई एसके गुप्ता और दो ठेकेदारों के साथ हुए मारपीट के मामले को लेकर बुधवार को परियोजना प्रबंधक कार्यालय में एक अपात बैठक हुई। सभी ने अपना काम बंद करके इसका विरोध किया और नाराजगी जताई।

सभी इंजीनियरों ने शासन प्रशासन को 24 घंटे का चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम अपना काम बंद कर देंगे। इससे पूरा शहर प्रभावित हो जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मुख्य अभियंता आरबी मिश्रा ने कहा कि इस तरह की घटना शर्मनाक है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की घटना से कर्मचारियों का मनोबल टूटेगा व शहर में काम करने में दिक्कत होगी।

इसलिए इसमें शासन प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए इनको 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करे। अगर अपराधी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं होते हैं, तो जल निगम सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी गुरुवार को अपना कामकाज ठप कर देंगे, जिससे शहर की पेयजल व्यवस्था, सीवर लाइन सभी बंद कर दी जाएगी।

इसी क्रम में डिप्लोमा इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश जल निगम की ओर से  सचिव रोहित कुमार लोधी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और गिरफ्तारी की मांग की।

उन्होंने कहा कि इस तरह का जानलेवा हमला करना शर्मनाक है, अगर आरोपितों को पकड़ा नहीं गया, तो हम शहर की सभी बिजली पानी, की व्यवस्था को ठप कर देंगे, जिससे शहर की स्थिति खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed