{"_id":"68144fd85b37c412160136ed","slug":"water-and-sewer-bills-not-generated-in-varanasi-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जनरेट नहीं हो रहा जलकर और सीवरकर का बिल, परेशान लोग लगा रहे जलकल कार्यालय के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जनरेट नहीं हो रहा जलकर और सीवरकर का बिल, परेशान लोग लगा रहे जलकल कार्यालय के चक्कर
Fri, 02 May 2025 10:23 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 02 May 2025 10:23 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में कई लोगों के जलकर और सीवरकर का बिल जनरेट नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में परेशान लोग जलकल कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
document computer
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहकर, जलकर और सीवरकर के एक बिल को नगर निगम ने जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके अब भी कई लोगों के जलकर और सीवरकर का बिल जनरेट नहीं हो पा रहे हैं। इसे लेकर लोग परेशान हैं। जलकल कार्यालय पहुंचने वाले कई लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
बिल मांगने पर नहीं दिया जा रहा
लल्लापुरा के पार्षद हारून अंसारी ने कहा कि जलकल की ओर से बिल मांगने पर नहीं दिया जा रहा है। बीते एक माह से दौड़ाया जा रहा है। एक अप्रैल से सभी बिलों को एक किया गया, लेकिन अब भी कुछ बिल समायोजित नहीं हुए हैं। बीते एक सप्ताह में दो बार कार्यालय आ चुका हूं। अब तक नया बिल जनरेट करके नहीं दिया गया। इसके लिए सदन की बैठक में भी निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: नेत्रहीन पिता से छलपूर्वक ली गई जमीन का दान पत्र खारिज, सात महीना 21 दिन बाद मिला न्याय
विज्ञापन
इसी प्रकार राकेश कुमार ने बताया कि वे भी दो बार जलकल कार्यालय दौड़ चुके हैं लेकिन अब तक उन्हें बिल नहीं मिला है। इसके चलते बिल जमा करने में दिक्कत आ रही है। पुराना बिल भी बढ़कर आया है। जिसे सुधरवाने के लिए नए बिल को मांगा जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया पोर्टल के चलते दिक्कत थी। जिसे दूर करा लिया गया है। पोर्टल चलने के बाद सभी को एक बिल जारी किए जा रहे हैं। जिन लोगों के बिल में कोई दिक्कत है तो वे कार्यालय में आपत्ति करके इसका समाधान करा सकते हैं। इसके लिए सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: हिस्ट्रीशीटर राजकुमार ने सात साल पहले जिस जगह की राजन की हत्या, वहीं पर मिली मौत