{"_id":"57e58ab84f1c1b3176a826ec","slug":"ward-full-of-dengue-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के मरीजों से फुल हुआ वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के मरीजों से फुल हुआ वार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 24 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहीं वजह है कि मंडलीय, दीनदयाल अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में बने अलग डेंगू वार्ड फुल हो गए है। इसके बाद मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। अब तक जहां चार लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, शुक्रवार को दो नये मरीज भर्ती हुए।
बरसात के मौसम में ही डेंगू फैलने की संभावना अधिक रहती है। चिकित्सकों के मुताबिक सितंबर-अक्तूबर के महीने में इस तरह की बीमारी तेजी से फैलती है, ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अब तक एक दंत चिकित्सक समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिस तरह से एक के बाद एक मौत होती जा रही है, इससे यही साबित हो रहा है कि स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम गंभीर नहीं हैं।
मंडलीय अस्पताल में आठ बेड वाले डेंगू वार्ड में सभी पर मरीज भर्ती है और तीन को दूसरे वार्ड में भर्ती किया गया है। दीनदयाल अस्पताल का वार्ड भी फुल है। वहीं, शुक्रवार को मंडुआडीह थाने के सिपाही श्रीनारायण शर्मा भी डेंगू की चपेट में आ गए।