फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ward first bed reserve for handicapped patient in BHU hospital

बीएचयू अस्पतालः दिव्यांग मरीजों के लिए शुरू हुई नई व्यवस्था, मिलेगा यह फायदा 

Wed, 05 Sep 2018 11:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 05 Sep 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ward first bed reserve for handicapped patient in BHU hospital
बीएचयू अस्पताल - फोटो : amar ujala
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले दिव्यांग मरीजों के लिए राहत की खबर है। यहां हर वार्ड का पहला बेड अब दिव्यांग मरीजों के लिए रिजर्व कर दिया गया है। इसके अलावा इमरजेंसी में ऐसे मरीजों का तत्काल इलाज होगा। पांच सितंबर से यह व्यवस्था लागू हो गई है।
विज्ञापन


अस्पताल में दिव्यांगों को कोई विशेष व्यवस्था न होने की वजह से पर्चा कटाने, इलाज कराने में असुविधा होती थी। इसको देखते हुए पिछले दिनों दिव्यांगजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में केंद्रीय सलाहकार बोर्ड सदस्य डॉ. उत्तम ओझा ने चिकित्सा अधीक्षक से मिलकर दिव्यांगजनों के लिए इस व्यवस्था की मांग की थी।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने ऐसे मरीजों को पर्चा काउंटर पर विशेष सुविधा, भर्ती के लिए बेड रिजर्व आदि शामिल रहा। अब यह व्यवस्था लागू हो गई है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि सभी वार्डों का पहला बेड दिव्यांग मरीजों के लिए सुरक्षित करवा दिया गया है। इसके अलावा दिव्यांग मित्र बनाए जाने, गुलाबी रंग के अलग ड्रेस कोड आदि सुविधा भी जल्द मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आईएमएस से एम्स जैसी सुविधा मरीजों को कब मिलेगी यह तो बाद की बात है लेकिन चिकित्सकों को सुविधाएं मिलने लगी है। पहले जहां अस्पताल में साल में आठ दिन (गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी, होली, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली और क्रिसमस) ओपीडी बंद होती थी, वहीं अब इसकी संख्या बढ़कर 18 हो गई है।


पर्चा काउंटर के पास जो नई सूची है, उसमें अब इन अवकाशों के साथ ही महाशिवरात्रि, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा, ईद-ऊल फितर, ईद-उल-जूहा (बकरीद), जन्माष्टमी, मोहर्रम, ईद-ए-मिलाद और गुरुनानक जयंती को भी शामिल कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed