फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   War of supremacy in varanasi Soil businessman shot late night treatment going on at BHU trauma center

वर्चस्व की जंग: वाराणसी में मिट्टी कारोबारी को मारी गोली, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज, आरोपी फरार

Wed, 20 Jul 2022 09:42 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Jul 2022 09:42 AM IST
सार

वाराणसी के मझमटिया गांव में रविवार रात  अनुराग सिंह (25) को गोली मार दी गई। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अनुराग की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
War of supremacy in varanasi Soil businessman shot late night treatment going on at BHU trauma center
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के मझमिटिया गांव में मंगलवार की देर रात मिट्टी कारोबार के विवाद में मनबढ़ों ने अनुराग सिंह को गोली मार दी। सिर को छूते हुए गोली निकल गई। घायल को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिट्टी कारोबार में प्रतिस्पर्धा और पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


पिता ने तीन नामजद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।  लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत मझमिटिया गांव निवासी अनिल सिंह का पुत्र अनुराग सिंह (25) मिट्टी लोडिंग और अनलोडिंग का कारोबार करता है। अनुराग की साइड चौबेपुर के जयरामपुर में चल रही है। पिता का आरोप है कि जयरामपुर में मिट्टी गिराने को लेकर तीन युवकों से अनुराग का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


संकठा नगर कॉलोनी के प्रकाश सिंह उर्फ लल्ला, मझमिटिया के उदय सिंह उर्फ गोलू और महादेव नगर कॉलोनी के गोलू सिंह ने अनुराग को धमकी दी थी। आधी रात को मझिमिटिया गांव में मिट्टी ढुलाई कार्य के दौरान ही गोलू, उदय और प्रकाश से कहासुनी हुई और तीनों ने अनुराग पर फायरिंग कर दी। गोली अनुराग के सिर को छूते हुए गुजर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों भाग निकले और अनुराग लहूलुहान हाल में अचेत था। तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि  व्यापार की आपसी स्पर्धा में गोली चली है। नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही है। 

थाने और चौकी सेट, रात भर हो रही मिट्टी की खोदाई

अवैध तरीके से जेसीबी से मिट्टी की खोदाई और ट्रैक्टर, डंपर से लोडिंग व अनलोडिंग का खेल चल रहा है। रात में मिट्टी की खोदाई और ढुलाई हो रही है। रात 12 बजे से भोर तक रिंग रोड सहित शहर की सड़कों पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर दौड़ते हैं। इस कारोबार से जुडे़ लोग थाने और चौकियों को सेट किए हुए हैं।

चोलापुर सेे लेकर लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र तक यह कारोबार जबरदस्त तरीके से चल रहा है। मिट्टी खोदाई का कार्य चोलापुर थाना क्षेत्र में होता है, यहीं से मिट्टी ढुलाई के कार्य और बेलवा बाबा में एक प्लाट को पाटने को लेकर मझमिटिया गांव में एक गुट ने दूसरे गुट को गोली मारी है।

अवैध खनन की पुलिस से शिकायत

उघोरामपुर गांव में पिछले दो दिन से हो रही मिट्टी खनन को लोगों ने अवैध बताते हुए चोलापुर पुलिस को सूचना दी। गांव के बबलू सिंह ने तहरीर दी।  बबलू का आरोप है कि अवैध तरीके से दर्जनों ट्रैक्टर और जेसीबी मिट्टी की खोदाई कर रहे हैं, जिससे उनकी घर और खेत को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीण पुलिस के ट्विटर पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed