फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Waqf Board is illegitimate, it should be abolished: Sadhvi Saraswati

वक्फ बोर्ड नाजायज, इसे खत्म कर देना चाहिए: साध्वी सरस्वती

Mon, 23 Sep 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Waqf Board is illegitimate, it should be abolished: Sadhvi Saraswati
कहा- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सफल शासक, प्रधानमंत्री बनने के योग्य
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। कथावाचिका साध्वी सरस्वती ने वक्फ बोर्ड को नाजायज बताया और कहा कि इसे खत्म कर देना चाहिए। संशोधन की जरूरत नहीं है। खाड़ी देशों में वक्फ की जमीन सरकार के कब्जे में है।
वक्फ की जमीन गरीबों को दान देकर मुस्लिम भाईचारे का संदेश दे सकते हैं। उनका यह फैसला स्वागत योग्य होगा। उन्होंने तिरूपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में गड़बड़ी करने वालों को सख्त सजा देने की मांग की।
विज्ञापन


विश्व वैदिक सनातन न्यास की ओर से रविवार को महमूरगंज स्थित शृंगेरी मठ में ''''''''धर्म पथ की ओर'''''''' कार्यक्रम के बाद साध्वी ने पत्रकारों से बात की और कहा कि हिंदू सजग-संगठित होगा, तभी सनातन को अपमानित होने से बचाया जा सकेगा। सरकार को सनातन बोर्ड गठित करना चाहिए। सनातन बोर्ड से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। हिंदू मंदिरों का सरकारीकरण बंद होना चाहिए। अब अयोध्या की तरह मथुरा को पाने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। मथुरा में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को कानूनी तरीके से लिया जाएगा। हिंदुओं के धार्मिक कार्य प्रणाली में दूसरे धर्म का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए, तभी तिरूपति बालाजी के प्रसादम में मिलावट जैसी घटनाएं रुकेंगी। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को सफल शासक बताया और कहा कि अगला देश का प्रधानमंत्री बनने की योग्यता उनमें ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था की ओर से उन्हें वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान पर प्रो. विनय पांडेय, डॉ. रामसुधार सिंह, डॉ. नंदिता शास्त्री ने भी विचार रखे। अध्यक्षता संस्था के संरक्षक सिद्धनाथ सिंह और संचालन संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह ने किया। इस मौके पर धर्मेंद्र त्रिपाठी, संजय उपाध्याय उपस्थित रहे।
---
पश्चिम बंगाल और केरल में बांग्लादेश जैसी स्थिति
साध्वी सरस्वती ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या हुई और मंदिरों को तोड़ा गया। ऐसा कृत्य करने वालों से भाईचारा रखने की जरूरत नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम को बांग्लादेश में नहीं खेलना चाहिए था। बांग्लादेश में जो स्थिति है, वैसी स्थिति यहां के पश्चिम बंगाल और केरल में भी है। अब सनातन और अपने घरों की रक्षा के लिए जागरूक होना होगा।

----
युवतियों में आत्मरक्षा से रुकेगा लव जिहाद
हिंदू बेटियों को युवतियों रोटी बनाने आए न आए, मगर उनको शस्त्र चलाने आना चाहिए। तभी धर्म परिवर्तन के लिए विवाह जैसे मामले रुक सकेंगे। ऐसी बेटियों को आत्मरक्षा का गुर सिखाने की जरूरत है। धर्म परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग हो रही है। साधु-संतों से निवेदन है कि सनातन की रक्षा के लिए वे भी कुछ धनराशि निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed