Ballia News: 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, घर में घुसकर किया था लूटपाट; तमंचा और लूट का माल बरामद
Ballia News: बैरिया पुलिस और स्वाट टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के पास गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और लूट का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उसने साथियों संग मुंज का डेरा में हुई लूटकांड में शामिल होने की बात कबूली। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Crime: बलिया के बैरिया पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और हाल ही में हुई लूट की घटना से जुड़ा सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह और स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अजय साहनी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश सूरज यादव क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में सूरज यादव ने कई अहम खुलासे किए। उसने स्वीकार किया कि आठ फरवरी की रात उसने अपने साथियों शनि राम, शिवम यादव, सचिन शाह, राघव और अंकित के साथ मिलकर मुंज का डेरा निवासी मोती लाल गोंड के घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। अभियुक्त ने बताया कि घटना के दौरान एक बोलेरो वाहन का इस्तेमाल किया गया था। शनि राम नेशनल हाईवे पर बोलेरो खड़ी कर निगरानी और रेकी कर रहा था, जबकि अन्य साथी घर में घुसकर लूटपाट कर रहे थे।
तलाशी के दौरान पुलिस ने सूरज यादव के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया। इसके अलावा मुंज का डेरा में हुई लूट से संबंधित पीली धातु की एक थाली, एक लोटा और एक गिलास भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार अवैध हथियार मिलने के बाद संबंधित मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अब गिरोह के बाकी फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।