{"_id":"5b2f878e4f1c1bf46e8b9590","slug":"walmart-will-open-retail-store-in-varanasi-and-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलमार्ट अब बनारस और इलाहाबाद में भी खोलेगी रिटेल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलमार्ट अब बनारस और इलाहाबाद में भी खोलेगी रिटेल स्टोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट बनारस और इलाहबाद में रिटेल शॉप खोलने जा रही है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। वाराणसी के सिगरा, महमूरगंज, रथयात्रा, लंका और वरुणापार इलाकों में इसके लिए हाल ही में सर्वे कराया गया है।
चुनिंदा उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने के साथ-साथ कंपनी की टीम ने वाराणसी शहर के आसपास सब्जी और खाद्यान्न की पैदावार से जुड़े आंकड़ों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ बड़े किसानों से मुलाकात भी की है।
सबकुछ ठीक रहा तो जल्दी ही रिटेल शॉप खुल जाएगी। फिलहाल वॉलमार्ट के लखनऊ में दो स्टोर हैं। अब कंपनी यहां नए दो नए स्टोर और खोलने की योजना बना रही है। वॉलमार्ट भारत में 50 नए स्टोर खोलने की तैयारी में है। कंपनी का फोकस फूड एंड रिटेल सेक्टर पर है।
विज्ञापन
वॉलमार्ट के एक स्टोर से प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से करीब ढाई हजार लोगों को रोजगार मिलता है। एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी की योजना यूपी और उत्तराखंड में रोजगार के 40 हजार से अधिक अवसर पैदा करने की है।