{"_id":"600888098ebc3e2f7566b324","slug":"waiting-for-the-list-of-exam-centers-preparations-fast-city-news-vns570291573","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों की सूची का इंतजार, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों की सूची का इंतजार, तैयारियां तेज
विज्ञापन
वाराणसी। सीबीएसई की परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद अब यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि के साथ ही केंद्रों की सूची का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से गणतंत्र दिवस के बाद केंद्रों की सूची जारी होने की संभावना है। इस बीच जिले में करीब डेढ़ दर्जन विद्यालयों में संसाधनों को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जो आपत्ति जताई है उसका निस्तारण भी शुरू हो गया है।
कोरोना काल में अब विद्यालयों में कक्षाएं चलाए जाने के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्र बनाए जाने के बारे में विद्यालय में संसाधनों की जो सूची मांगी गई थी उसके सत्यापन के बाद केंद्र बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाए जाने की तैयारी है और हर कमरे में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए छात्रों की संख्या भी 15 से 20 रहेगी।
कई विद्यालयो में पाठ्यक्रम पूरा हो चुका है जबकि कुछ ऐसे विद्यालय भी बचे हैं जिनमें इसी महीने के अंतिम तक पाठ्यक्रम पूरे हो जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर फरवरी के पहले सप्ताह तक परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी होने की संभावना है।