फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VVIP car will import from lucknow for PM modi carcade in varanasi

पीएम मोदी का बनारस दौरा, काफिले के लिए लखनऊ और गाजियाबाद से मंगाए जाएंगे VVIP वाहन

Thu, 08 Mar 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 08 Mar 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
VVIP car will import from lucknow for PM modi carcade in varanasi
वाहनों का काफिला - फोटो : self
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुअल मैक्रों 12 मार्च को वाराणसी आने वाले हैं।  पीएम के काफिले के लिए लखनऊ और गाजियाबाद से वीवीआईपी वाहन मंगाए जाएंगे। इसमें इनोवा क्रिएस्टा और सियाज शामिल हैं।
विज्ञापन


इन वाहनों की संख्या करीब 30 होगी, जिसमें पीएम और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष के साथ चलने वाले अधिकारी बैठेंगे। इन वाहनों की व्यवस्था के लिए यूपी रोडवेज के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जबकि दोनों वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर एसपीजी ने जिला प्रशासन ने 113 वाहनों की मांग की है।
विज्ञापन


इन वाहनों की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को दी गई है। परिवहन विभाग के अधिकारी इनकी व्यवस्था में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर बुलेटप्रूफ वाहन एसपीजी स्वयं दिल्ली से लेकर आएगी, लेकिन उनके साथ चलने वाले करीब सौ से अधिक अधिकारियों कर्मचारियों के लिए भी करीब 150 वाहन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाहनों में 30 वीवीआईपी वाहन हैं, जिसकी जिम्मेदारी रोडवेज के वाहन शाखा को दे दी गई है। सुरक्षा के लिए एसपीजी ने 113 वाहनों की मांग की है। इसमें इनोवा, जाइलो, स्कॉर्पियो सहित कई अन्य तरह के लग्जरी वाहन शामिल हैं।
 

20 कंपनी सीपीएमएफ और 19 कंपनी पीएसी की मांग

VVIP car will import from lucknow for PM modi carcade in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन के वाराणसी  आगमन के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला पुलिस की ओर से 20 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ), 17 कंपनी पीएसी और एक कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल की मांग की गई है। वहीं, फ्रांस के राष्टपति के गंगा दर्शन के मद्देनजर घाटों और इससे सटी गलियों में पुलिस और पीएसी की सक्रियता बढ़ गई है।

प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के आगमन की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंगलवार को एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री और आईजी जोन दीपक रतन ने एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज से जानकारी ली।

सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले 8500 से ज्यादा पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के ठहरने के लिए मुकम्मल व्यवस्था कराने का निर्देश एसएसपी को दिया गया है।

इसके साथ ही रूट डायवर्जन की ऐसी व्यवस्था करने को कहा गया है कि आम आदमी को समस्या न हो और वीवीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित न हो। इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचकर फोर्स की मांग की गई है। गंगा घाटों के किनारे रहने वालों का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है।  

इन परियोजनाओं का होना है लोकार्पण/ शिलान्यास

VVIP car will import from lucknow for PM modi carcade in varanasi
प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को डीरेका में आयोजित समारोह में काशी को करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 557 करोड़ 20 लाख 40 हजार लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और 718.87 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मंगलवार को पीएम के लोकार्पण और शिलान्यास संबंधी प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन की ओर से मुख्य सचिव और पीएमओ के निदेशक को भेज दिया गया। पीएमओ के दिशा निर्देश पर इसमें फेरबदल हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारी लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। अलग-अलग विभागों से रिपोर्ट मांगी जाती रही। सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित कार्यक्रमों में से कुछ परियोजनाएं हट सकती हैं तो कुछ को शामिल भी किया जा सकता है।

अगले दो दिनों में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने साढ़े तीन करोड़ से बीएचयू परिसर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर, बीएचयू गेट, मदन मोहन मालवीय प्रतिमा, सामनेघाट सेतु और काशी विश्वनाथ मंदिर को प्रकाशमान किए जाने का प्रस्ताव किया है। इसके लिए अत्याधुनिक लाइट लगाई जाएगी। इसका शिलान्यास पीएम करेंगे।

इन परियोजनाओं का होना है लोकार्पण-कुल लागत- 5572 लाख
पुलिस लाइन में एसटीएफ भवन-124.97 लाख
जक्खिनी में बल्लभभाई पटेल राजकीय डिग्री कालेज एवं डीरेका के गर्ल्स डिग्री कालेज में दो-दो कक्षाओं का निर्माण-150 लाख
मंडुवाडीह आरओबी-                                         3916.98 लाख
लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का उच्चीकरण-     79.11 लाख
राजातालाब तहसील भवन-                                340 लाख
गंगा दर्शन गेस्ट हाउस-                                      700 लाख
कल्लीपुर पेयजल योजना-                                   260 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed