{"_id":"608ac81d8ebc3ebcff3a21a7","slug":"voting-on-may-9-to-elect-pradhan-in-inderpur-and-odharan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदरपुर और ओदरहां में प्रधान चुनने के लिए 9 मई को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदरपुर और ओदरहां में प्रधान चुनने के लिए 9 मई को होगा मतदान
Thu, 29 Apr 2021 08:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Apr 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले के 2 ब्लॉक के 2 गांव में स्थगित हुए प्रधान पद के चुनाव के लिए 9 मई को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए गाइडलाइन भेज दी है। आयोग के अनुसार पिंडरा ब्लाक के इंदरपुर और सेवापुरी ब्लाक के ओदरहां में प्रधान पद का चुनाव होगा। इसके लिए संबंधित ब्लाक पर 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन होगा। शाम 5 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 1 मई को नाम वापसी 3 बजे तक होगी।
3 बजे के बाद प्रतीक चिन्ह आवंटन होगा। 9 मई को मतदान होगा और एक 11 मई को मतगणना होगी। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि इन दोनों गांव में केवल प्रधान पद का चुनाव नहीं हुआ था। दरअसल पिंडरा ब्लाक के इंदरपुर के ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी विजेंद्र कुमार की नामांकन के बाद हत्या होने से गांव की चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर गई थी। वहीं सेवापुरी ब्लाक के गांव ओदरहां में ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी शीला देवी की मतदान के एक दिन पूर्व मौत हो गई थी। इसके चलते यहां प्रधान पद पर चुनाव नहीं हुआ था।