{"_id":"5a1e79354f1c1b7a548c002d","slug":"voting-in-mirzapur-chandauli-mau-and-jaunpur-for-nikay-chunav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी निकाय चुनावः अंतिम चरण में जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ और चंदौली में 63.45% मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी निकाय चुनावः अंतिम चरण में जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ और चंदौली में 63.45% मतदान
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Wed, 29 Nov 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
अंतिम चरण में पूर्वांचल में 63.45 फीसदी मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में बुधवार को पूर्वांचल के मऊ, मिर्जापुर, जौनपुर और चंदौली में छिटपुट घटनाओं की बीच 63.45 फीसदी वोट पड़े । जौनपुर में फर्जी मतदान के आरोप में मछलीशहर, शाहगंज, बदलापुर, मड़ियाहूं और जौनपुर शहर में 50 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
मड़ियाहूं तहसील बूथ पर भाजपा प्रत्याशी विनोद सेठ ने फर्जी मतदान को लेकर हंगामा किया। शहर के सैदनपुर में फर्जी मतदान के लिए आधार कार्ड बनाते एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मऊ में बोगस वोटिंग को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों में टकराव की स्थिति कई बार आई।
वोटर लिस्ट में नाम न होने को लेकर कमोबेश हर बूथ पर किचकिच होती है। जौनपुर में पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव व परिवारवालों के नाम सूची से गायब थे। पूर्वांचल की 8 नगर पालिका 15 नगर पंचायतों के 496 वार्डों में शुरुआती दौर में मतदान सुस्त रहा।
विज्ञापन
दिन चढ़ने के साथ मतदान का ग्राफ बढ़ता गया। मिर्जापुर की तीन नगर पालिका एक नगर पंचायत के 100 वार्डों के लिए 65.21 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के चलते तमाम लोग मतदान से वंचित रह गए।
साहब राम गोला करनैलगंज निवासी मंसूर खान की बूथ से 50 मीटर दूर गिरकर मौत हो गई। गैबी घाट पर सपा और बसपा कार्यकर्ताओं में फर्जी मतदान को लेकर पथराव हो गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

फर्जी मतदान को लेकर जौनपुर में कई स्थानों पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
मऊ में एक नगर पालिका 9 नगर पंचायतों के 173 वार्डों में 66.05 फीसदी मतदान हुआ। फर्जी मतदान को लेकर नगर पालिका के भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजीव जायसवाल कोतवाली में कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गए। वहीं कोपागंज में सपा व एक निर्दल प्रत्याशी के समर्थकों में मतदान पर्ची को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद सपा प्रत्याशी के मकान पर पथराव के बाद लूटपाट की गई।
जौनपुर जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में छिटफुट विवादों के बीच 55.36 फीसदी मतदान हुआ। कई बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर नोकझोंक और विवाद हुआ। इन स्थानों पर पुलिस ने लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ दिया। मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने जिले के कई बूथों का जायजा लिया। जोगियापुर में विवाद के चलते कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ।
चंदौली की एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों के 65 वार्डों में 67.19 प्रतिशत वोट पड़े। कई स्थानों पर वोटरलिस्ट से नाम कटने पर लोगों ने हंगामा किया। कई स्थानों पर मतदाताओं को बीएलओ की पर्ची नहीं होने पर मतदान कर्मियों ने उन्हें वोट देने से रोक दिया।