Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Voter Enrollment Campaign BJP hit ground polling booths starting 19 November special focus youth and women

मतदाता जोड़ो अभियान: 19 नवंबर से बूथों पर उतरेगी भाजपा, युवाओं और महिलाओं पर विशेष फोकस; निर्देश

Tue, 17 Nov 2026 05:24 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 17 Nov 2026 05:24 AM IST
सार

भाजपा 19 नवंबर से मतदाता जोड़ो अभियान के तहत बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क करेगी। अभियान में युवाओं और महिलाओं पर विशेष फोकस रहेगा। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का मतदाता पंजीकरण कराया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर महिला वोटर प्रमुख नियुक्त होंगी। कार्यकर्ता फॉर्म-6, 7 और 8 की जानकारी भी देंगे।

विज्ञापन
Voter Enrollment Campaign BJP hit ground polling booths starting 19 November special focus youth and women
बैठक को संबोधित करते काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने सोमवार को रोहनिया कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि 19 नवम्बर से 19 दिसम्बर तक मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगी। भाजपा का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ ले। 19 नवंबर से बूथ स्तर पर युद्धस्तर पर अभियान शुरू कर हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का प्रयास किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। पार्टी संगठन को इसे केवल चुनावी तैयारी के रूप में नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक को उसके मताधिकार से जोड़ने के दायित्व के रूप में लेना चाहिए। 

विज्ञापन
Trending Videos

दी गई जिम्मेदारी

कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ सांसद, विधायक, महापौर, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष, सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष और सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सभी को पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ इस अभियान में जुटना होगा। 

कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया के प्रति उन्हें जागरूक करें। विशेष रूप से ऐसे युवाओं को चिह्नित किया जाए, जो पहली बार मतदाता बनने जा रहे हैं। उनका नाम समय से मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। 

विज्ञापन

दिए गए टिप्स

कहा कि नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और पते के स्थानांतरण या मतदाता विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जाता है। कार्यकर्ता इन तीनों प्रपत्रों के उपयोग और प्रक्रिया को अच्छी तरह समझें, ताकि मतदाताओं को सही जानकारी दी जा सके और किसी तरह की भ्रम की स्थिति न रहे।

क्षेत्र अध्यक्ष ने पंचायत और विधानसभा की मतदाता सूचियों को लेकर फैल रहे भ्रम पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि दोनों मतदाता सूचियां अलग-अलग होती हैं। पंचायत और स्थानीय निकाय के चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के आधार पर होते हैं, जबकि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची से कराए जाते हैं। 

इन दोनों व्यवस्थाओं के अंतर को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैली हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे मतदाताओं को वास्तविक स्थिति बताएं और भ्रम दूर करें। उन्होंने संगठनात्मक तैयारियों पर जोर देते हुए कहा कि 19 नवंबर से प्रत्येक बूथ पर अभियान शुरू किया जाए। इसके लिए सबसे पहले कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। 

संगठन के प्रत्येक स्तर पर व्हाट्सएप समूह बनाए जाएं, ताकि मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित सूचनाओं, दिशा-निर्देशों और प्रगति की जानकारी का आदान-प्रदान नियमित रूप से हो सके। उन्होंने कमल साथी ऐप पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग करने तथा फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से संबंधित जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का आवाहन किया।

विज्ञापन

मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के प्रति करें जागरूक

अशोक चौरसिया ने युवा मतदाताओं को अभियान के केंद्र में रखने की बात कही। इसके लिए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, छात्रावासों, मोहल्लों और कोचिंग केंद्रों में विशेष रूप से युवा मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाए। युवा मोर्चा और विद्यार्थी परिषद को युवाओं से संवाद करने व नए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का मतदाता पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र युवा अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

बताया कि प्रत्येक बूथ पर महिला वोटर प्रमुख नियुक्त किए जाएं। उनके नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं की टोली घर-घर संपर्क करे और पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रभावी प्रयास करे। महिला मोर्चा इस अभियान में विशेष सक्रियता दिखाए और महिलाओं को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करे। 

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम शामिल कराने के साथ ही त्रुटियों और विसंगतियों को दूर करना भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संगठन के सभी स्तरों पर समन्वय, प्रशिक्षण, नियमित निगरानी और बूथवार जिम्मेदारी तय करके इस कार्य को प्रभावी बनाया जाए। बैठक में काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, अमित राय, महामंत्री विद्याधर तिवारी, अनूप जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed