{"_id":"5de932418ebc3e54ff6bbc11","slug":"vomiting-and-diarrhea-due-to-children-eating-mid-day-meal-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: मिड डे मील खाकर बच्चों को हुए उल्टी-दस्त, अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: मिड डे मील खाकर बच्चों को हुए उल्टी-दस्त, अस्पताल में कराया भर्ती
Thu, 05 Dec 2019 10:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के सादात में नगर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बुधवार को मिड डे मील खाने के बाद छुट्टी होने पर घर गए पांच बच्चों की तबीयत शाम को अचानक खराब हो गई। परिजनों ने उनका निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया।
विज्ञापन
गुरुवार को अभिभावकों ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की। जानकारी होते ही वह विद्यालय में पहुंच गए। जांच पड़ताल की तो पता चला कि बुधवार को 140 बच्चों को मेन्यू के अनुसार खिचड़ी और दूध दिया गया था।
विज्ञापन
नगर के वार्ड नंबर 11 महमूदपुर के कक्षा एक के पांच बच्चे प्रियांशु, राशि, किशन, संजना एवं साहिल जब अपने घर गए तो उन्हें उल्टी एवं दस्त होने लगे। परिजनों ने देर रात स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज कराया।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी बच्चे ठीक हैं। उन्होंने प्रधानाध्यापिका सत्यभामा दीक्षित को चेतावनी दी कि भविष्य में कोई गड़बड़ी न होने पाए। रसोईयां बिंदु और बिरंजी देवी ने बताया कि कल पैकेट का दूध बच्चों को दिया गया था। सभी बच्चे दूध पीने के बाद स्कूल में सही थे।