फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Voice recording CCTV will be installed at centers in UP board examination

यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्रों पर लगेंगे वायस रिकार्डर वाले सीसीटीवी

Tue, 14 Aug 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 14 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Voice recording CCTV will be installed at centers in UP board examination
सीसीटीवी
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में केंद्रों पर वायस रिकार्डर वाला सीसीटीवी लगाया जाएगा। क्योंकि बोलकर नकल कराने के मामले सामने आए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से बोर्ड के इस फैसले के बाद अब कॉलेजों में इसकी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


इससे पहले वाराणसी जिले के कॉलेजों को 16 अगस्त तक केंद्र निर्धारण के लिए जरूरी सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्रों का निर्धारण आनलाइन किया जाना है।
विज्ञापन


इसके लिए परिषद की वेबसाइट पर एक फार्मेट जारी किया गया है, जिसमें कॉलेजों को छात्र संख्या के हिसाब से बैठने की सुविधा, बाउंड्री, कमरे में वायस रिकार्डर लगे सीसीटीवी की सुविधा, बिजली आदि का पूरा ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायस रिकार्डर वाला सीसीटीवी कैमरा इसलिए लगाया जाना है क्योंकि जिन केंद्रों पर इमला बोलकर नकल कराया जाता है, वहां की गड़बडि़यां पकड़ में आ सकें। व्यवस्था के तहत वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद उसकी हार्डकॉपी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दिया जाना है।


अब जबकि तीन दिन ही शेष रह गए हैं, उसमें भी अब तक केवल 60 प्रतिशत कॉलेजों ने ही जानकारी दी है। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथि तक ब्योरा अपलोड न करने वाले कॉलेज खुद जिम्मेदार होंगे। इसके बाद किसी तरह के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed