फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vivekanand

स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने को किया प्रेरित

Wed, 13 Jan 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
vivekanand
स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने को किया प्रेरित
विज्ञापन

वाराणसी। बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित ऑनलाइन व्याख्यान में वक्ताओं ने विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। बतौर मुख्य अतिथि माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के पूर्व कुलपति दीपक तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अद्वैत वेदांत और उपनिषद के सनातन संस्कार से प्रेरित थे। स्वामीजी ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की अवधारणा के पोषक थे। मुख्य वक्ता केंद्र के उप समन्वयक प्रो. गिरिजा शंकर शास्त्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी जैसे महापुरुषों का चरित्र हम सबके लिए प्रेरणा स्तंभ है। अतिथियों का स्वागत समन्वयक प्रो. आशाराम त्रिपाठी, कार्यक्रम संचालन डॉ. संजीव सराफ, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ऊषा त्रिपाठी ने किया। इस दौरान डॉ. रामकुमार दांगी, डॉ. धर्मजंग, डॉ. राजीव कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
रासेयो स्वयंसेवकों ने निकाली साइकिल रैली
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने साइकिल रैली निकालकर स्वामी जी के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। भेलूपुर स्थित विवेकानंद प्रतिमा से शुरू होकर रैली दुर्गाकुंड, रविदास गेट, सिंहद्वार, महिला महाविद्यालय, मालवीय भवन, बिरला चौराहा, आईटी चौराहा, विश्वनाथ मंदिर, वाणिज्य संकाय होते हुए बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना भवन पहुंची। डॉ. बाला लखेंद्र के नेतृत्व में स्वयंसेवक स्वामी विवेकानंद की जय, भारत माता की जय, वंदे मातरम, रक्तदान- जीवनदान, जागरूकता ही एड्स से बचाव, कोविड से बचना है तो जागरूकता अपनाना है जैसे संदेशों से लोेगों को जागरूक किया। युवाओं का श्री गीता सोसायटी वाराणसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिगुणातीत नंदपुरी, बीएचयू के पूर्व चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय ने उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

बीएचयू में गाजे-बाजे संग निकली शोभायात्रा
स्वामी विवेकानंद जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीएचयू इकाई की ओर से परिसर में गाजे-बाजे संग शोभायात्रा निकाली गई। वाणिज्य संकाय से निकलकर शोभयात्रा विश्वनाथ मंदिर के सामने से छात्रावास मार्ग के रास्ते लंका स्थित मालवीय जी की प्रतिमा पर समाप्त हुई। यहां संयोजक अधोक्षज पांडेय एवं सह संयोजक अभय प्रताप सिंह के निर्देशन में मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का विधिवत समापन किया गया। इस दौरान साक्षी सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक के तौर पर कार्य करते हैं और आने वाले हजारों वर्षों तक करते रहेंगे। इस दौरान रजनीश मिश्रा, सुबोधकांत, पल्लव, ज्योति, दीपाली, पुनीत मिश्रा, रितेश प्रताप, अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले संगोष्ठी में परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत हर प्रकार की कुरीतियों से मुक्त एवं युवा ऊर्जा से भरपूर होगा। कार्यक्रम में गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने वाली नेहा सिंह को परिषद की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed