{"_id":"5bc8de96bdec226970456c66","slug":"vivek-tiwari-murder-case-rasuka-on-dismissed-policeman-of-pac","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक तिवारी हत्याकांड में पुलिसकर्मियों को उकसाने वाले पीएसी के बर्खास्त सिपाही पर लगा रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक तिवारी हत्याकांड में पुलिसकर्मियों को उकसाने वाले पीएसी के बर्खास्त सिपाही पर लगा रासुका
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
रासुका
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मियों को यूनियन के लिए गुमराह करने के आरोप में पीएसी के बर्खास्त सिपाही अविनाश पाठक पर बुधवार को रासुका लगा दिया गया। पुलिस की रिपोर्ट पर मिर्जापुर के डीएम अनुराग पटेल ने उस पर रासुका के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
जिले के जिगना थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी पीएसी के बर्खास्त सिपाही अविनाश पाठक पर आरोप है कि गत दिनों लखनऊ में विकास तिवारी की हत्या में दो पुलिस कर्मियों के गिरफ्तार किए जाने की जानकारी होने पर उसने काली पट्टी बांधकर इसका विरोध करने के लिए पुलिस कर्मियों को उकसाया था।
उसने मोबाइल पर मैसेज भेजकर पुलिस कर्मियों को यूनियन के प्रति सक्रिय होने के लिए भी प्रेरित किया था। इसकी जानकारी होने पर प्रदेश सरकार ने उसे बर्खास्त कर दिया उसे जेल भेजने का निर्देश दिया था। तभी से अविनाश जेल में बंद है।
विज्ञापन
एसपी शालिनी ने बताया कि बर्खास्त सिपाही पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। उस पर पुलिस को यूनियन बनाने के लिए गुमराह करने के अलावा कई और आरोप भी है।