फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vivah

221 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे

Fri, 15 Nov 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
vivah
वाराणसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न ब्लाकों में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 221 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधे। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में दंपतियों को आशीर्वाद के साथ उपहार दिए गए।
विज्ञापन

आराजीलाइन विकासखंड में 32 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। विकासखंड आराजी लाइन के सभागार में विकासखंड आराजी लाइन तथा सेवापुरी विकास खंड क्षेत्र के युवा दंपत्ति उपस्थित होकर अपने विवाह की रस्में पूरी कराई। इस मौके पर सेवापुरी के विधायक नीलरतन पटेल, ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल, डॉ. महेश सिंह पटेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव सिंह, खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह ने दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान दिया।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ विकास खंड के नरऊर गांव स्थित वाणासुर मंदिर परिसर में 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल, प्रभारी बीडीओ आरके द्विवेदी, एडीओ समाज कल्याण शैलेंद्र सोनकर आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। चोलापुर ब्लाक में 35 सामूहिक जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इस दौरान चोलापुर के ब्लाक प्रमुख सुभाष यादव सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंडरा ब्लॉक में 43 जोड़े मंत्रोच्चारण के बीच फेरे लिए। विवाह संपन्न होने के बाद जोड़ो ने ब्लॉक प्रमुख पूजा सिंह व बीडीओ विजय जायसवाल का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, पवन सिंह, एडीओ पंचायत वीरेंद्र मिश्र, एडीओ कोपरेटिव आशीष सिंह समेत कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

हरहुआ विकासखंड परिसर में 26 जोड़ों की शादी हुई। ब्लाक प्रमुख अशोक कुमार पटेल ने नवविवाहित जोड़ो को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पवन चौबे, गीता सिंह, बृजेश कुमार सिंह, हरिबंश सिंह उपस्थित थे। संचालन रत्नशंकर पांडेय मौजूद रहे। बड़ागांव ब्लाक में 35 जोडे़ सात फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंधे। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, पी के सिंह, डॉ. आराधना त्रिपाठी, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed