Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vivah Muhurat 2025 auspicious 90 time in seven months for marriage date list

Vivah Muhurat 2025: इस साल 90 दिन बजेगी शहनाई, सबसे ज्यादा मुहूर्त फरवरी में; पढ़ें- पूरी लिस्ट

Sat, 04 Jan 2025 10:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 04 Jan 2025 10:10 PM IST
सार

Vivah Muhurat 2025: नए साल में विवाह के लिए सात महीने में 90 शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। पिछली बार से 16 ज्यादा मुहूर्त हैं। काशी के पंचांगों के अनुसार 16 जनवरी से विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
Vivah Muhurat 2025 auspicious 90 time in seven months for marriage date list
marriage prediction 2025 - फोटो : amar ujala

विस्तार

भगवान सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही मांगलिक कार्यों पर लगा विराम हट जाएगा। विवाह के लिए जनवरी से जून के बीच सबसे अधिक 79 मुहूर्त मिल रहे हैं। सबसे अधिक मुहूर्त फरवरी में 20 और मई में 19 हैं। वहीं, सबसे कम चार दिन के मुहूर्त दिसंबर में मिल रहे हैं। बृहस्पति के अस्त होने और चातुर्मास के कारण जून के बाद सीधे नवंबर में विवाह के लिए मुहूर्त मिलेंगे। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी ने बताया कि काशी के पंचांगों के अनुसार 16 जनवरी से विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। जनवरी में विवाह के लिए 11 दिन, फरवरी में 20 दिन, मार्च में नौ दिन, अप्रैल में 12 दिन, मई में 19 दिन और जून में आठ दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त मिलेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

नवंबर में सात दिन और दिसंबर में चार दिन मिल रहे विवाह मुहूर्त

Vivah Muhurat 2025 auspicious 90 time in seven months for marriage date list
Marriage - फोटो : AdobeStock

देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने और चातुर्मास के कारण नवंबर में विवाह के मुहूर्त मिलेंगे। नवंबर में सात दिन और दिसंबर में सबसे कम चार दिन का ही विवाह मुहूर्त मिल रहा है। देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने के बाद मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। देवगुरु के अस्त होने के साथ ही आषाढ़ शुक्ल एकादशी छह जुलाई से चातुर्मास आरंभ हो जाएगा और एक नवंबर देवोत्थान एकादशी तक रहेगा। 

एक नवंबर के बाद भी देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने के कारण शुभ मुहूर्तों का अभाव रहेगा। नवंबर में विवाह के मुहूर्त 21 नवंबर से छह दिसंबर तक मिलेंगे। देवगुरु बृहस्पति 11 दिसंबर को अस्त हो जाएंगे और इसके बाद 2026 में लग्न मुहूर्त शुरू होंगे।

विज्ञापन

Vivah Muhurat 2025 auspicious 90 time in seven months for marriage date list
marriage - फोटो : Adobe Stock

विवाह के मुहूर्त
जनवरी :
16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26
फरवरी : 01, 02, 03, 06, 07, 08, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25
मार्च : 01, 02, 03, 05, 06, 07, 11, 13, 14
अप्रैल : 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 25, 29, 30
मई : 01, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 28
जून : 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08
जुलाई से 20 नवंबर तक कोई मुहूर्त नहीं
नवंबर : 21, 22, 23, 24, 25, 29 और 30
दिसंबर : 01, 04, 05 और 06

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed