कोरोना से लड़ने में कारगर है विटामिन डी और जिंक, जानें इसके लाभ
विटामिन डी धूप, मछली, दूध से सरलता से मिल जाती है। जिंक सूजन कम करने के साथ एंटी वायरस की क्षमता से लैस है। जिंक वहीं, जिंक सूजन कम करने के साथ एंटी वायरस की क्षमता से लैस है।
विस्तार
कोरोना महामारी से लड़ने में विटामिन डी और जिंक कारगर है। यह एंटी वायरस एक्टिविटी की क्षमता को बनाए रखता है। विटामिन डी प्रतिरक्षा तंत्र की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। कोरोना वायरस से खुद को बचाने और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए चिकित्सा विज्ञान संस्थान बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. अभय कुमार सिंह एवं प्रो. रामेश्वर नाथ चौरसिया के साथ अमेरिका के टैक्सास यूनिवर्सिटी के प्रो. देवाशीष बागची ने पुस्तक लिखी है। इसका प्रकाशन पिछले माह इंग्लैंड के पब्लिशर टैलर एंड प्रांसिस द्वारा किया गया था। 'एंटी ऑक्सीडेंट एंड फंक्शनल फूड इन नीरो डिजनरेटिव डिसऑर्डर्स-यूजर्स इन प्रिवेंशन एंड थेरेपी' शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक में विभिन्न प्रकार के रोगों को खानपान से ठीक करने पर जोर दिया गया है।
बताया गया है कि मनुष्य के शरीर में वायरल स्पाइक प्रोटीन द्वारा एसटी टू रिसेप्टर अपनी पहुंच बनाकर इम्यून एवं रक्त को प्रभावित कर देता है। सर्व प्रथम यह फेफड़ों की कोशिकाओं द्वारा ब्लड और हीमोग्लोबिन को नष्ट कर देता है, जिससे रक्त की ऑक्सीजन को ले जाने वाली क्षमता घट जाती है।
डॉ. अभय सिंह बताते हैं कि हीमोग्लोबिन नष्ट होने से खून में थक्के जमने लगते हैं तथा व्यक्ति की कम ऑक्सीजन और खून जमने से मौत हो जाती है। प्रो. चौरसिया, डॉ. अभय एवं प्रो. बागची ने लिखा है कि विटामिन डी धूप, मछली, दूध से सरलता से मिल जाती है। देश में खानपान नियंत्रण नहीं होने से विटामिन डी की कमी हो जाती है। वहीं, जिंक सूजन कम करने के साथ एंटी वायरस की क्षमता से लैस है। इसके अलावा वायरस को कोशिकाओं से बाहर निकालने में मदद करता है।
बच्चों को दें विटामिन डी व जिंक युक्त आहार
चिकित्सकों ने सलाह दी है कि आहार और विहार को संयमित रखें। आहार में विटामिन डी एवं जिंक की मात्रा सुनिश्चित रखें। बच्चों को भी ऐसे पदार्थ खिलाएं जिसमें ये दोनों हो। विटामिन डी पेट में अच्छे माइक्रोब्स बढ़ाने में मददगार है। लोग रेमडेसिविर, डेक्सामेथासोन व स्टेरायड को बिना किसी हिचक अपने शरीर में डालने के लिए आतुर हैं यह आगे चलकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाएगा।