फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vistarak will strengthen BJP's electoral ground

भाजपा की चुनावी जमीन मजबूत करेंगे विस्तारक

Sat, 07 Aug 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Vistarak will strengthen BJP's electoral ground
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी पकड़ को और मजबूत करने में जुट गई है। मिशन-2022 के लिए हर विधानसभा में एक विस्तारक का चयन किया जाएगा। ये विस्तारक क्षेत्र में रह कर पार्टी की चुनावी गतिविधियों को रफ्तार देंगे। 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए विस्तारकों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। कड़े मुकाबले वाले विधानसभा क्षेत्रों में एक से अधिक विस्तारकों को भी लगाने की योजना है। बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इस पर विस्तार से जानकारी दी थी। विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त विस्तारकों के पर्यवेक्षण के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता को विस्तारक प्रमुख और सह विस्तारक प्रमुख की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह पदाधिकारी समय-समय पर पार्टी द्वारा मिले निर्देश को विस्तारकों तक पहुंचाएंगे। विस्तारकों को विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होने तक स्थायी रूप से निवास करना होगा। पार्टी की ओर से प्रवास और दोपहिया वाहन की व्यवस्था की जाएगी। चुनावी माहौल में विस्तारक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के संवाद की कड़ी बनकर समस्याओं का समाधान करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष और उनकी टीम समय-समय पर विस्तारकों का मार्गदर्शन करती रहेगी। इसके लिए बाकायदा प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

अनुषांगिक संगठनों से चयनित होेंगे विस्तारक
पार्टी के सूत्र बताते हैं कि विस्तारकों का चयन भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठनों से किया जा रहा है। ज्यादातर विस्तारक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से चयनित हो सकते हैं। इसके पीछे पार्टी का मकसद युवाओं का चयन करना है। संगठन का मानना है युवा विस्तारक बिना थके चुनाव को लेकर पार्टी की उम्मीदों को पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed