फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vishwnath temple mangla arti gone costly

काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर मंगला आरती का शुल्क पांच गुना बढ़ा

Thu, 08 Feb 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 08 Feb 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
vishwnath temple mangla arti gone costly
13 फरवरी को भोर में 3:30 बजे से शुरू हो जाएगा बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक - फोटो : amarujala
13 फरवरी को महाशिवरात्रि के मद्देनजर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती के टिकट के लिए इस बार महाशिवरात्रि पर पांच गुना अधिक शुल्क देना होगा। सामान्य दिनों में मंगला आरती का टिकट शुल्क तीन सौ रुपये है।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को इसके लिए 1500 रुपये देने होंगे। महाशिवरात्रि पर बाबा दरबार में होने वाले विविध अनुष्ठानों का भी शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। आम दर्शनार्थियों के लिए मंदिर के पट भोर में 3:30 बजे खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान भूत भावन भगवान शिव की छह आरती की जाएगी। यह जानकारी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से सोमवार को दी गई। मंदिर प्रशासन के मुताबिक मंगला आरती भोर में 2:15 बजे से 3:15 तक संपन्न होगी और इसके पश्चात 3:30 बजे मंदिर के कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे। मंगला आरती के लिए भक्तों को तीन सौ रुपये की जगह 15 सौ रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

vishwnath temple mangla arti gone costly
महाशिवरात्रि
 मध्याह्न आरती 12 से 12:30 बजे तक संपन्न होगी। इसके उपरांत चारों प्रहर की आरती के तहत प्रथम आरती रात्रि 11 बजे से 12:30 बजे, द्वितीय प्रहर की आरती रात्रि 1:30 से 2:30 बजे, तृतीय प्रहर की आरती रात्रि 3 बजे से 4:25 बजे और चतुर्थ प्रहर की आरती प्रात: 5 बजे से प्रात: 6:15 बजे समाप्त होगी। प्रहर आरती के 10 मिनट पूर्व दर्शनार्थियों का मंदिर में प्रवेश रोक दिया जाएगा।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से विशेष अनुष्ठानों के तहत महाशिवरात्रि के दिन मध्याह्न भोग आरती का शुल्क डेढ़ सौ, रुद्राभिषेक एक शास्त्री से डेढ़ सौ रुपये, पांच शास्त्री से चार सौ रुपये, 11 शास्त्री से सात सौ रुपये, लघुरुद्र के लिए 12 सौ रुपये, महारुद्र के लिए दस हजार रुपये और दुग्धाभिषेक के लिए एक सौ 25 रुपये शुल्क लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed