{"_id":"f8aa5c9b45add45a701099cee855312c","slug":"vishwanath-temple-offerings-in-the-machine-will-count-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वनाथ मंदिर में मशीन से होगी चढ़ावे की गिनती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वनाथ मंदिर में मशीन से होगी चढ़ावे की गिनती
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 03 Sep 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के चढ़ावे और हुंडी के रुपयों की गिनती अब कर्मचारी नहीं करेंगे। यह काम मशीन से किया जाएगा, वह भी क्लोज सर्किट टीवी कैमरों की निगरानी में। यह निर्देश बुधवार को मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने दिया है। उन्होंनेे कहा कि रुपयों की गिनती की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी।
अनियमितता की शिकायतों के मद्देनजर कमिश्नर ने मंदिर के चढ़ावे की गिनती के लिए अलग कंप्यूटर और रजिस्टर रखने को कहा है। साथ ही, गिनती की प्रक्रिया की प्रतिदिन सीडी बनाकर रखी जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर पूरी प्रक्रिया की जांच की जा सके। इसके लिए मंदिर के अधिकृत कोषाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, अपर कार्यकारी अधिकारी, बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में रुपयों की गिनती कराने का निर्देश दिया है। यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू होने के बाद मंदिर में किसी की मनमानी नहीं चलेगी। पुजारियों से लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों की भी जवाबदेही होगी।