फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwanath Dham will be illuminated with fragrant flowers and garlands of lamps.

Varanasi News: सुगंधित फूलों और दीपमालिकाओं से दमकेगा विश्वनाथ धाम

Thu, 16 Oct 2025 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Vishwanath Dham will be illuminated with fragrant flowers and garlands of lamps.
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में इस बार छह दिवसीय दीप ज्योति पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से धाम परिसर को सजाया जाएगा। बाबा दरबार में छह दिनों तक विविध धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान होंगे। धनतेरस के दिन से धाम स्थित मां अन्नपूर्णा का दरबार में आकर्षक सजावट होगी। मां भक्तों पर दोनों हाथों से दो दिनों तक अपना खजाना लुटाएंगी तो दीपावली के दिन दीप मालिकाओं से बाबा का परिसर जगमग होगा। मां अन्नपूर्णा व बाबा विश्वनाथ को अन्नकूट के दिन 14 क्विंटल मिष्ठान आदि से 56 भोग लगेगा। दीपावली के दिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन मंदिर चौक में होगा। सुगंधित फूलों और विद्युत झालरों के धाम की आभा निखरेगी। बृहस्पतिवार से साज-सज्जा के कार्य शुरू हो जाएंगे। अन्नकूट महोत्सव पर 56 भोग के लिए ज्यादातर व्यंजन मंदिर परिसर में ही बनाए जाएंगे। लड्डू के साथ अनेक प्रकार के नमकीन, मठरी आदि मंदिर प्रशासन स्वयं बनवाएगा। जबकि अन्य व्यंजन बाहर से मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed