फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwanath Dham officials inspected the cowshed at the Sarnath Hanuman Temple.

Varanasi News: विश्वनाथ धाम के अधिकारियों ने किया सारनाथ हनुमान मंदिर के गौशाला का निरीक्षण

Fri, 16 Oct 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vishwanath Dham officials inspected the cowshed at the Sarnath Hanuman Temple.
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ के अधिकारियों का दल सारनाथ के बेनीपुर स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर में पहुंचा। यहां संचालित गौशाला में संरक्षित गौवंशों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, उनके रख-रखाव और गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उनके लिए साफ पानी और पर्याप्त चारे की उपलब्धता, आश्रय स्थल की साफ-सफाई के साथ उनके नियमित इलाज से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही कहा गया कि गौवंशों के संरक्षण के साथ-साथ मंदिर की धार्मिक गरिमा भी अक्षुण्ण रहे। संकट हरण मंदिर काशी विश्वनाथ धाम के ही स्वामित्व में आता है। मंदिर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम मिश्रा, के साथ डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण और उप जिलाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम मिश्रा ने कहा कि गौवंशों के संरक्षण एवं देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed