Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwanath Dham fragrant flowers Thailand 15000 lamps lit Dev Deepawali preparations grand divine decoration

थाईलैंड के फूलों से महकेगा विश्वनाथ धाम: 15 हजार दीप जलेंगे, देव दीपावली की तैयारी; दिव्य-भव्य सजावट होगी

Sun, 22 Nov 2026 06:06 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 22 Nov 2026 06:06 AM IST
सार

देव दीपावली पर श्री काशी विश्वनाथ धाम 17 तरह के देसी-विदेशी फूलों और 15 हजार से अधिक दीपों से जगमगाएगा। कोलकाता, बंगलूरू और थाईलैंड से फूल मंगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन, एंड-टू-एंड बैरिकेडिंग, आरओ पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम होंगे। कर्मचारियों को मधुर व्यवहार का प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन
Vishwanath Dham fragrant flowers Thailand 15000 lamps lit Dev Deepawali preparations grand divine decoration
काशी विश्वनाथ मंदिर का द्वार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के घाटों पर दीपों की कतार और आसमान में आतिशबाजी के बीच देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ का धाम भी अलौकिक छटा बिखेरेगा। इस बार श्री काशी विश्वनाथ धाम को 17 तरह के देसी-विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। परिसर में 15 हजार से अधिक दीप जलेंगे। रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और फूलों से बनी रंगोलियां उत्सव की सुंदरता में चार चांद लगाएंगी। खास बात यह होगी कि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को सिर्फ भव्य सजावट ही नहीं, बल्कि सुगम दर्शन और बेहतर आतिथ्य का अनुभव भी मिलेगा।

विज्ञापन


देव दीपावली पर काशी में घरों से लेकर मंदिरों और गंगा घाटों तक दीपोत्सव की रौनक रहेगी। इसी क्रम में श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्यम मिश्र ने बताया कि धाम को सजाने के लिए कोलकाता और बंगलूरू के अलावा थाईलैंड से भी फूल मंगाए गए हैं। सुगंधित पुष्पों से परिसर के विभिन्न हिस्सों को सजाया जाएगा। फूलों से आकर्षक रंगोलियां भी बनाई जाएंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

देव दीपावली की तैयारियां तेज

उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है। निर्धारित दर्शन मार्गों पर एंड-टू-एंड बैरिकेडिंग कराई गई है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित रहे और किसी को अनावश्यक परेशानी न हो। धाम के विभिन्न स्थलों पर शुद्ध आरओ पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी।

सीईओ ने बताया कि स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए सफाई एजेंसी को लगातार परिसर की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। धाम की सुरक्षा के लिए पहले से निर्धारित सुरक्षा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप इंतजाम किए गए हैं। संबंधित सुरक्षा कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इस बार श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर है। धाम में तैनात कर्मचारियों को भक्तों के साथ सौम्य, शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार करने का प्रशिक्षण दिया गया है। उद्देश्य है कि बाबा के दरबार में आने वाले श्रद्धालु दीपोत्सव की भव्यता के साथ सहज दर्शन और आत्मीय व्यवहार की अनुभूति लेकर लौटें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed