फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwakarma Jayanti Worship deity of craftsmanship performed factory machinery using golden tools

विश्वकर्मा जयंती: सोने के औजार से कारखानों के यंत्रों में शिल्पदेव की आराधना, मांगी समृद्धि; बरेका में सजावट

Fri, 18 Sep 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 18 Sep 2026 05:56 AM IST
सार

विश्वकर्मा जयंती पर वाराणसी के औद्योगिक क्षेत्रों और कारखानों में शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की गई। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र, चांदपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट, करखियांव और लोहामंडी मंडी में कारीगरों, शिल्पकारों और श्रमिकों ने मशीनों और औजारों का पूजन किया। कई स्थानों पर सोने के औजार से प्रतीकात्मक पूजा की गई। कारोबार में तरक्की और सुख-समृद्धि की कामना की गई।

विज्ञापन
Vishwakarma Jayanti Worship deity of craftsmanship performed factory machinery using golden tools
बरेका में पूजन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सोने के औजारों से लेकर फर्राटा भरने वाले यंत्रों तक की पूजा हुई। औद्योगिक क्षेत्रों, वाहनों के शोरूम, गैरेज सहित प्रतिष्ठानों में आकर्षक सजावट कर भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन हुआ। कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर भजन-कीर्तन हुआ। सुंदरकांड का पाठ हुआ। कारीगर, शिल्पकार और श्रमिकों ने कारोबार में तरक्की और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही अपने कार्य में कुशलता और उन्नति की प्रार्थना की।

विज्ञापन


देवताओं के शिल्पकार और संसार का रचयिता माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की चहुंओर पूजा हुई। कारखानों, दुकानों और वेल्डिंग वर्कशॉप में मशीनों और औजारों की पूजा की गई। सुबह से ही लोगों ने अपने-अपने कल-कारखानों की साफ-सफाई कर फूल-पत्तियों से आकर्षक सजावट की। कहीं भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई तो कहीं उनका तैल चित्र रखकर शृंगार हुआ। लोगों ने कलश में जल भरकर देवता को अक्षत, फूलों की माला, चंदन, सुपारी, पीली सरसों, मिष्ठान आदि चढ़ाकर विविध पूजन किया।
विज्ञापन


सुंदरकांड का भी पाठ हुआ। डीजे पर धार्मिक धुनें बज रही थीं। युवा धुनों पर थिरकते नजर आए। औद्योगिक क्षेत्र रामनगर, चांदपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट, करखियांव, लोहामंडी मंडी में रात तक पूजन-अर्चन का सिलसिला चला। मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग, शिवपुर से करखियांव तक शोरूम में धूप, दीप व आरती कर पूजन हुआ। घाैसाबाद, चौकाघाट-अलईपुरा मार्ग पर वाहनों के ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर लोगों ने सुख-समृद्धि के साथ कारोबार में तरक्की की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन पर भंडारे में रही भीड़
चांदमारी स्थित सुखमय विहार कॉलोनी में विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाई गई। योगी अखाड़ा उत्तर प्रदेश व विद्युत विभाग ठेकेदार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह सोनू के आवास पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन और हवन हुआ। भंडारे में देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति और योगी अखाड़ा के पदाधिकारियों सहित आमजन शामिल रहे।

विश्वकर्मा मंदिरों में शृंगार व पूजन, हंसराज विश्वकर्मा ने किया दर्शन
नमो घाट स्थित प्राचीन पंचमुखी श्री विश्वकर्मा मंदिर में प्राचीन पंचमुखी श्री विश्वकर्मा मंदिर न्यास परिषद की ओर से पूजनोत्सव हुआ। भगवान विश्वकर्मा का विधिवत शृंगार कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। राज्यमंत्री एवं ट्रस्ट के संरक्षक हंसराज विश्वकर्मा ने भी पूजा की। न्यास परिषद के अध्यक्ष महंत नंदलाल दास ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विशेश्वरगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर और राजातालाब स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भी विशेष सजावट और शृंगार हुआ। ग्रामीण इलाकों में भी विश्वकर्मा पूजनोत्सव की धूम रही। उधर, अपना घर आश्रम में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। 

रेलवे कार्यालयों में मनी विश्वकर्मा जयंती, बरेका कैंपस में दिखी भीड़
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), बनारस रेलवे स्टेशन के कोचिंग डिपो सहित रेल कार्यालयों में विश्वकर्मा जयंती परंपरागत तरीके से मनाई गई। इस दौरान बरेका में महाप्रबंधक आशुतोष पंत, कोचिंग डिपो सहित रेल कार्यालयों में डीआरएम आशीष जैन ने विधि विधान से पूजा कराई। उधर, बरेका कैंपस में विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम में मेले जैसा दृश्य देखने को मिला।

यहां बच्चों, महिलाओं ने रेल इंजन बनते देखा और वहां मौजूद लोगों से इस बारे में जानकारी ली। कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा के साथ पूजा स्थलों को फूल-पत्तियों, रंग-बिरंगी झंडियों एवं आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया। इस दौरान न्यू ब्लॉक शॉप, सीटीएस शॉप, टूल रूम, इंजन डिवीजन, लोको फ्रेम शॉप, पाइप शॉप, लोको असेंबली शॉप, ट्रैक्शन असेंबली शॉप, ट्रैक मशीन शॉप, लोको टेस्ट शॉप एवं डिपो सहित विभिन्न कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने कोचिंग डिपो, बनारस सहित विभिन्न इकाइयों में पूजा-अर्चना के साथ कर्मचारियों से संवाद भी किया। उधर बीएल डब्ल्यू मजदूर संघ ने विश्वकर्मा पूजा और राष्ट्रीय श्रम दिवस समारोह को मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed