फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal burn effigy of Bangladesh Prime minister Sheikh Hasina in varanasi

हिंदुओं की हत्या का विरोध: वाराणसी में विहिप और बजरंग दल ने फूंका बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना का पुतला

Wed, 20 Oct 2021 01:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Oct 2021 01:32 PM IST
सार

वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में घटी हिंसक घटनाओं के विरोध में बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal burn effigy of Bangladesh Prime minister Sheikh Hasina in varanasi
गोदौलिया चौराहे पर शेख हसीना का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में मंदिर में हुई तोड़फोड़ और हिंसक घटनाओं के विरोध में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर बांग्लादेश अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आएगा तो विश्व हिंदू परिषद बांग्लादेश कूच करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हुआ है, उसने पूरी दुनिया को हैरानी में डाल दिया है। आम हिंदू आक्रोशित है और इस्कॉन मंदिर में जिस प्रकार साधुओं को मारा गया, उससे पूरे देश में गुस्सा है। जगह-जगह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

पढ़ेंः  काशी में आज भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा, सरकार और संगठन की थाह लेंगे बीएल संतोष
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश से रिश्ते खत्म करने की मांग
विश्व हिंदू परिषद की ओर से कहा गया कि बांग्लादेश में हिंदू भाई-बहनों के साथ जघन्यतम अत्याचार किए जा रहे हैं। हिंदुओं के मठ-मंदिर को तोड़ा जा रहा है। दुर्गा माता के पंडाल में पत्थरबाजी के साथ जमकर तोड़फोड़ की गई। हिंदुओं की हत्या की गई और हिंदू बहनों के साथ दरिंदगी की गई है।

विहिप आक्रोशित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करता है कि बांग्लादेश से जो हमारे मैत्री संबंध चल रहे हैं, उनको तत्काल खत्म किया जाए।  उसके साथ दुश्मन देश की तरह व्यवहार किया जाए। इतना ही नहीं संयुक्त राष्ट्र संघ में भी बांग्लादेश के खिलाफ लिखा जाए और उसके ऊपर कार्रवाई की जाए।

कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग

Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal burn effigy of Bangladesh Prime minister Sheikh Hasina in varanasi
फूंका बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा पंडालों में दुर्गा मूर्तियां तोड़ी गई व हिंदुओं के पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही हिंदू बहू-बेटियों के साथ छेड़छाड़ तो अब वहां आम बात हो गई है। देवी-देवताओं के मंदिर तोड़ने वालों और हिंदुओं की हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाने की जरूरत है।

बजरंग दल काशी महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी 'रुद्र' ने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान, केरल, जम्मू कश्मीर में आज हिंदू असुरक्षित महसूस कर रहा है। जिस भी इस्लामिक देश में हिंदू रह रहा है उसे भारत की नागरिकता तुरंत मिलनी चाहिए और भारत में रह रहे मुसलमानों को तुरंत इस्लामिक देशो में भेज देना चाहिए।

ज्ञापन व पुतला फूंकते समय विहिप काशी महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह, महानगर मंत्री राजन गुप्ता, बजरंग दल काशी संयोजक निखिल त्रिपाठी 'रुद्र', प्रिंस, राजन, विजय जायसवाल ,कृपा तिवारी ,पवन पाठक, सुधीर तिवारी दिलीप मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed