{"_id":"5f16deb569cd3c61565382d8","slug":"viral-video-on-social-media-of-prisoners-brutally-beating-prisoner-in-ballia-district-jail-superintendent-said-investigation-is-going-on","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कैदी को बेरहमी से पीटते कैदियों का वायरल हुआ वीडियो, जेल अधीक्षक बोले- पता नहीं कब का है, जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कैदी को बेरहमी से पीटते कैदियों का वायरल हुआ वीडियो, जेल अधीक्षक बोले- पता नहीं कब का है, जांच होगी
Tue, 21 Jul 2020 05:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
वीडियो में पिटाई करते दिख रहे कैदी।
- फोटो : अमर उजाला।
बलिया जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें तीन कैदी एक कैदी की किसी बात को लेकर पिटाई कर रहे हैं। जबकि बाकी कैदी देख रहे हैं। यह वीडियो कहां का है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो को लेकर जब जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें भी वीडियो के बारे जानकारी हुई है। उसे देखा गया, लेकिन वीडियो देखने से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह वीडियो जिला कारागार का है या कहीं और का। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि ये वीडियो कब बनाया गया है।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने एक कैदी की पहचान करते हुए बताया कि जो सिर पर गमछा बांधे हुए है, वह कैदी जून माह में बलिया जिला कारागार में था। बीते 23 जून को उसे आजमगढ़ जेल में भेजा गया है। वीडियो में जहां मारपीट होते दिख रही है, वहां सूखा स्थान है। जबकि जनपद के कारागार में 17 जून से हो रही लगातार बारिश के कारण बैरक को छोड़कर सभी जगह बरसात का पानी भरा हुआ है। उसे तीन दमकल लगाकर बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
जिला कारागार बलिया के जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य ने बताया कि वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है, उसमें एक कैदी जेल में निरुद्ध था, जिसे 23 जून को आजमगढ़ भेज दिया गया है। वीडियो किस जेल या कहीं बाहर का है ये स्पष्ट नहीं हो रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।