फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Viral video of Varanasi police: mouth-to-mouth breathing given to a laborer buried in the debris

वाराणसी पुलिस का वीडियो वायरल: मलबे में दबे मजदूर को दिया माउथ-टू-माउथ ब्रीदिंग, हर तरफ हो रही चर्चा

Thu, 16 Feb 2023 04:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 16 Feb 2023 04:39 PM IST
सार

मलबे से मरणासन्न हालत में एक और मजदूर को पुलिस कर्मचारी ने बाहर निकाला। मौके पर मौजूद चेतगंज थाने के दरोगा शशि प्रताप और अनंत मिश्रा ने मजदूर को बचाने की कोशिश में लग गए।  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों दरोगा, मजदूर को ऑक्सीजन देते रहे।

विज्ञापन
Viral video of Varanasi police: mouth-to-mouth breathing given to a laborer buried in the debris
मलबे में दबे मजदूर को दिया माउथ-टू-माउथ ब्रीदिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र अंतर्गत बाग बरियार सिंह कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक जर्जर मकान जमींदोज हो गया। घटना में दो मजदूर मलबे में दब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन


विज्ञापन

बागबरियार सिंह मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान ढहने से एक मजदूर की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ था। इसी बीच मलबे से मरणासन्न हालत में एक और मजदूर को पुलिस कर्मचारी ने बाहर निकाला। मौके पर मौजूद चेतगंज थाने के दरोगा शशि प्रताप और अनंत मिश्रा ने मजदूर को बचाने की कोशिश में लग गए। उन्होंने अपने मुंह से ही मजदूर के मुंह में सांस देने का प्रयास किया। शशि प्रताप और अनंत मिश्रा ने एक मजदूर को माउथ-टू-माउथ ब्रीदिंग और CPR दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Viral video of Varanasi police: mouth-to-mouth breathing given to a laborer buried in the debris
जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा ढहा - फोटो : अमर उजाला

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों दरोगा, मजदूर को ऑक्सीजन देते रहे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मजदूर में थोड़ी जान दिखी थी। उसने हल्की हरकत भी की जिसके बाद मजदूर को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के इस प्रयास की लोग तारीफ करते दिखे। 

देखें वीडियो: https://www.dailymotion.com/partner/x2dfnr1/media/video/details/x8icdu0

बाग बरियार सिंह में गायत्री देवी पत्नी स्वर्गीय तारा प्रसाद का काफी पुराना मकान। मकान के एक हिस्से को तोड़कर नया निर्माण किया जा रहा है। दीवार तोड़ने के दौरान ही छत ढह गई और ये हादसा हो गया।  आसपास के जिन लोगों को भी मकान गिरने की जानकारी हुई, वे मौके की तरफ दौड़ पडे़। देखते ही देखते दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुट गए। यह संयोग था कि घटना से पहले घर में कोई और मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed