फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Violent conduct in land dispute, Bullet

भूमि विवाद में मारपीट, गोली चली

Sat, 06 Jun 2015 02:05 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Violent conduct in land dispute, Bullet

लोहता। थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में आबादी की भूमि को लेकर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से की गई फायरिंग में गोली लगने से रतन सिंह (20) पुत्र राजेंद्र सिंह घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है।

विज्ञापन

 इस मामले में एक पक्ष की ओर से पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
छितौनी गांव में राजेंद्र सिंह तथा रामाज्ञा सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की कड़ी हिदायत दी थी, लेकिन उनके बीच तनातनी चल रही थी। शुक्रवार को पंपिंग सेट से लौट रहे रामाज्ञा सिंह को विपक्षियों ने घेर लिया।
विज्ञापन

यह देख उनके भाई बड़े आद्या सिंह जब मौके पर पहुंचे तो विपक्षियों ने लाठी से उनकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान रामाज्ञा सिंह पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई। पैर में गोली लगने से राजेंद्र सिंह का पुत्र रतन सिंह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष के आरोपी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 थानाध्यक्ष लोहता अशोक चंद्र दुबे ने बताया कि मारपीट, हत्या प्रयास के मामले में पांच आरोपियों रामाज्ञा सिंह, पिंटू, मोहित, गोलू तथा भोलू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी रामाज्ञा सिंह को गिरफ्तार कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed