फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vindhya University signs MoU to promote skill development of students

Varanasi News: छात्रों के कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विंध्य विवि ने किए एमओयू

Fri, 13 Mar 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Vindhya University signs MoU to promote skill development of students
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति को समझौता पत्र देते संस्था के पदा​धिकारी, स्रोत सोशल म - फोटो : 1
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय ने छात्रों को रोजगारोन्मुख, नवाचार आधारित और आधुनिक तकनीकी कौशल से सुसज्जित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके लिए नमस्कार फाउंडेशन के साथ एक समझौता (एमओयू) किया। यह समझौता विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ने, उनके कौशल विकास को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए हुआ। समझौता पत्र पर विवि की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ और नमस्कार फाउंडेशन संस्था के सचिव उत्कर्ष मिश्रा ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विवि के वित्त अधिकारी गिरीश कुमार और कुलसचिव रामनारायण भी रहे। समझौते के तहत एआई, रोबोटिक्स, स्पेस और एयरोस्पेस तकनीक, मीडिया व अन्य उभरते रोजगारोन्मुख क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं, सेमिनार और विशेष व्याख्यान होंगे। इनमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के वैज्ञानिकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, तकनीकी पेशेवरों और शिक्षाविदों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। इस सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट कार्य, कौशल विकास प्रशिक्षण व अनुसंधान के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। विश्वविद्यालय और नमस्कार फाउंडेशन के बीच स्टाफ डेवलपमेंट कार्यक्रम, संयुक्त कार्यशालाएं, शोध परियोजनाएं व शैक्षणिक एवं तकनीकी आदान-प्रदान की गतिविधियां भी होंगी। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य विपुल पांडेय, राकेश यादव, अनुज यादव तथा अभिषेक कुशवाहा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed