{"_id":"5d8533f98ebc3e93b85d18bc","slug":"viman-varanasi-news-vns4849476154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू के लिए दो नवंबर से सीधी विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलूरू के लिए दो नवंबर से सीधी विमान सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए सीधी विमान सेवा दो नवंबर से शुरू होने जा रही है। स्पाइसजेट इस रूट पर बोइंग एयर क्राफ्ट का संचालन करेगी।
विमान संख्या एसजी 527 बंगलूरू एयरपोर्ट से दोपहर बाद 1:20 बजे उड़ान भरेगा और 3:50 बजे वाराणसी पहुंचेगा। यही विमान एसजी-528 बनकर वाराणसी से शाम 4:20 बजे उड़ान भरेगा और 6:50 बजे बंगलूरू पहुंचेगा। विमान का संचालन प्रतिदिन होगा। बंगलूरू के लिए इंडिगो पहले से ही विमान संचालित कर रहा है। इस विमान से बिजनेस क्लास, प्रोफेशनल्स, छात्र और दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। इससे पहले इस रूट पर स्पाइसजेट बोइंग मैक्स चला रहा था, लेकिन बोइंग मैक्स पर रोक लगने के बाद से यह रूट खाली था। स्पाइसजेट के सेल्स मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि इस विमान के शुरू होने से वाराणसी और पूर्वांचल के लोगों को सुविधा होगी। विमान के आने जाने का समय भी यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए रखा गया है।
जयपुर और दिल्ली के लिए फिर शुरू होंगी स्पाइसजेट की विमान सेवाएं
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली और जयपुर के लिए स्पाइसजेट की विमान सेवाएं 27 सितंबर से दोबारा शुरू हो रही हैं। गर्मी में दोनों उड़ानों को बंद कर दिया था। पर्यटन सीजन के कारण इनका संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। विमान एसजी 2985 सुबह 5:50 बजे जयपुर से उड़ान भरेगा जो सुबह 7:25 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेगा। दोपहर 12:15 बजे यही विमान एसजी 2986 बनकर जयपुर के लिए उड़ान भरेगा जो 2:10 बजे पहुंचेगा। वाराणसी से स्पाइसजेट का विमान एसजी 2196 सुबह 8:05 बजे के दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा और 9:35 बजे दिल्ली पहुंचेगा। फि र यही विमान दिल्ली से एसजी 2195 बनकर 10:10 बजे उड़ान भरेगा और 11:55 बजे वाराणसी पहुंचेगा।