फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   villagers woked up overnight to Fear of tiger leopard in jigna mirzapur

मिर्जापुर : रात भर गूंजी तेंदुए की दहाड़, डर के माहौल में जी रहे ग्रामीण

Tue, 27 Aug 2019 09:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Aug 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
villagers woked up overnight to Fear of tiger leopard in jigna mirzapur
तेंदुए को ढूंढती वन विभाग की टीम और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द गांव के झरनहवा जंगल पहाड़ी पर सोमवार की सुबह दिखे तेंदुए को वन विभाग ने देर शाम जंगल में भगा दिया, पर रात में तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीण भयभीत रहे और रात भर जगे रहे। सुबह किसी ने पहाड़ पर दोबारा तेंदुए के दिख जाने की बात कही तो कोई तेंदुए की दहाड़ सुनने का दावा कर रहा था।

विज्ञापन


इस पर पहाड़ पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच कर आशंका जताने वाले स्थानों पर पटाखा बजाकर झाडियों को छानमारा, पर तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो तेंदुआ सोमवार की शाम ही जंगल में चला गया है। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह पहाड़ की ओर से गांव की बिंद बस्ती की ओर तेंदुआ आता दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने दौड़ाया तो वह पहाड़ी पर झाड़ी में जाकर छिप गया। लोगों ने झाड़ी में पत्थर मारा तो तेंदुए ने पत्थर मारने वाले दो लोगों को पंजा मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : सोनभद्र की लड़की जयपुर से बरामद, दर्शन के बहाने मंदिर में शादी कराकरcने बेची थी युवती

तेंदुए आने की सूचना पर एसडीएम सदर, स्थानीय थाना और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के लोगों ने पटाखा बजाकर गाड़ी से तेंदुए को जंगल की ओर भगा दिया। तेंदुए के जंगल में भाग जाने की पुष्टि कर वन विभाग के लोग चले गए, पर ग्रामीणों को तेंदुए का डर सता रहा था।

ग्रामीणों की मानें तो रात भर तेंदुए के दहाड़ और गुर्राने की आवाज आती रही। इस कारण पहाड़ के करीब रहने वाले लोग रतजगा करते रहे। सुबह किसी ने दोबारा तेंदुए के दिखाई दिए जाने का हल्ला किया। इस पर पहाड़ पर फिर लोगों की भीड़ जुट गई।

ये भी पढ़ें : जमीन के चक्कर में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, मौके पर सिपाही पहुंचे तो जान बचाकर भागना पड़ा

स्थानीय पुलिस के साथ वन विभाग के एस डी ओ पंकज शुक्ला, रेंजर प्रमोद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन स्थानों व झाड़ियों में तेंदुआ होने की बात ग्रामीणों ने कही। वहां पर पटाखा बजाकर और हवाई फायरिंग कर आहट जानने की कोशिश की। कोई हलचल नहीं होने पर वन कर्मी झाड़ियों में गए। वहां कुछ भी नहीं मिला। शाम तक खोजबीन के बाद टीम वापस चली गई। वन कर्मियों के मुताबिक तेंदुआ कल ही भाग गया है।

पहाड़ पर अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई :
वन विभाग के एसडीओ पंकज शुकला ने बताया कि सोमवार को तेंदुए के आने और मंगलवार को अफवाह के बाद पहाड़ी पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सोमवार को कुछ लोगों ने पत्थर भी मारा। गांव के प्रधान से बात की गई तो पता चला कि अधिकांश बाहरी लोग आए थे, जो पत्थर चला कर तमाशबीन बने थे। एसडीओ ने कहाकि तेंदुआ चला गया है। टीम को लगाकर ग्रामीणों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है, पर जो लोग पहाड़ पर जाकर अराजकता या अफवाह फैलाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


ये भी पढ़ें : सोनभद्र : थाने में युवक ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस महकमे में हड़कंप

गांव में आया तेंदुआ तो वन विभाग होगा जिम्मेदार :
वन विभाग तेंदुए के जंगल में भाग जाने की बात कह रहा है। वन अधिकारियों की माने तो तेंदुआ जंगल की ओर चला गया है। गांव में कोई खतरा नहीं है। मंगलवार को तेंदुआ आने की अफवाह फैलाई गई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अगर तेंदुआ गांव में आकर किसी प्रकार की कोई क्षति करता है तो इसकी जिम्मेदारी वन  विभाग की होगी।

बीट वन रक्षक और फारेस्ट गार्ड तैनात :
जिगना। वन रेंजर पीके सिंह ने बताया कि तेंदुआ जंगल में चला गया है। फिर भी सर्तकता बरती जा रही है। ग्रामीणों को बताया गया कि तेंदुआ दिखाई देने पर वन विभाग को बताएं। किसी अफवाह को न फैलाएं। बताया कि गांव में बीट वन रक्षक, फारेस्ट गार्ड, वाचर सुरक्षा के जरुरी सामान के साथ मौजूद है। उनकी नजर पूरे क्षेत्र में है। 

घायल की हालत गंभीर, मंडलीय अस्पताल में भर्ती :
पहाड़ी पर पत्थर मारने के दौरान तेंदुए ने पंजा मारकर दो लोगों को घायल कर दिया था। इसमें 35वर्षीय वीरेंद्र बिंद और 40 वर्षीय देवीशरण घायल हो गए थे। दोनों का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। सोमवार की रात देवी शरण की हालत बिगड़ गई। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की रात से देवी शरण कुछ नहीं बात पा रहा है।

वन रेंजर प्रमोद सिंह ने बताया कि तेंदुआ को सोमवार की देर शाम को जंगल में भगा दिया गया था। मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई तो मौके पर वन विभाग की टीम के साथ पटाखा बजाकर, झाड़ियों में जाकर छानबीन की गई, पर कोई आहट नहीं मिली। तेंदुआ जंगल में चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed