फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Villagers stop train on track

ग्रामीणों ने पटरी पर दिया धरना, रोकी दिल्ली-मंडुआडीह एक्सप्रेस

Thu, 15 Feb 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 15 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers stop train on track
ट्रैक पर रोकी गई ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
बनारस के रोहनिया थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के बीकापुर गांव के पास गेट संख्या नौ के बंद करने की सूचना पर बुधवार को ग्रामीण लामबंद होकर रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडुआडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस नौ मिनट रुकी रही। समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और ट्रेन आगे जा सकी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के बीकापुर गांव के समपार (गेट) संख्या नौ पर बुधवार को मरम्मत का काम चल रहा था। इसी बीच ग्रामीणों को जानकारी हुई की यह गेट हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। इस पर सैकड़ों महिला-पुरुष काम बंद करवा धरना-प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। उनकी मांग थी यह गेट बंद न किया जाए। प्रदर्शन के दौरान मंडुआडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को ग्रामीणों ने लाल कपड़ा दिखा कर रोकवा दिया। इस दौरान नौ मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ रेलवे पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इधर ट्रैक पर धरना-प्रदर्शन की जानकारी होते ही स्टेशन मास्टर ने मंडुआडीह पैसेंजर को स्टेशन पर ही रोके रखा।

स्टेशन अधीक्षक विनोद राम ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों को देखकर हमने वाकी टाकी से चालक को सूचना देकर ट्रेन रोकवा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed