फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   villagers start protest of yogi minister Swatantra Dev Singh

योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की चौपाल में ग्रामीणों का हंगामा

Wed, 07 Feb 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Wed, 07 Feb 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
villagers start protest of yogi minister Swatantra Dev Singh
गांव में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के परिवहन, ऊर्जा एवं प्रोटोकाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को अपने पैतृक गांव ओडी( मिर्जापुर) पहुंचे। यहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के चयन में अनियमितता और वसूली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। वर्ष 2022 तक सभी गरीबों को छत मिलेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  परिवहन विभाग को पहली बार आठ करोड़ का फायदा हुआ जबकि पिछली सरकार में घाटा दिखाया गया था। कहा कि गरीबों को बिजली का मुफ्त कनेक्शन दिया जाएगा। भारतीय माइक्रो एनजीओ के माध्यम से सोलर चरखा, सोलर लूम, रेडीमेड गारमेंट्स, डाई डेली आर्गेनिक खेती के सेंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने प्राइमरी विद्यालय को आदर्श बनाने का आश्वासन दिया।


सीडीपीओ आरएन सिंह ने योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। परिवहन मंत्री पैतृक गांव में एक तिलकोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। गांव में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री की ओर से ओडी गांव को गोद लेने का फैसला लिया गया, जिस पर लोगों ने खुशी जताई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed