{"_id":"67c09d95d28600e8f00be914","slug":"villagers-protested-in-shivrampur-raised-questions-about-water-arrangements-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : शिवरामपुर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पानी की व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : शिवरामपुर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पानी की व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
Thu, 27 Feb 2025 10:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:45 PM IST
सार
ग्रामीण क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर जनता का आक्रोश फूट पड़ा। जनता ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और समस्या हल करने की मांग की। बता दें कि स्टार्टर पैनल और ग्रिप जलने से पानी की सप्लाई बंद है लिहाजा सैकड़ों ग्रामीण समस्या से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोलापुर क्षेत्र के शिवरामपुर ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को सैकड़ो ग्रामीणों ने पानी टंकी पर पानी के लिए हाथो में बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जलकल बिभाग मुर्दाबाद एवं मोदी योगी पानी दो के नारे लगाए।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से 10 बजे तक ग्रामीणो ने खूब नारेबाजी की। एक तरफ धरना में मुर्दाबाद के नारे लगाए वही योगी और मोदी से पानी की मांग की।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राचन्दर चौहान पृथ्वी राज जन शक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि दो साल से पम्प का स्टार्टर, पैनल, ग्रिप सब जला हुआ है। बार बार कहने क्व बाद भी नही बनवाया गया। जिससे सैकड़ो परिवारों में सुचारू रूप से पानी की सलाई नही हो रही है। आयर, औरा, अहिरौली, कुरौली, शिवरामपुर गावो के घरों में पानी की आपूर्ति इसी जलनिगम से होती है।
विज्ञापन
सरफुद्दीन शेख ग्राम पंचायत सदस्य ने कहा कि जलनिगम में पानी न आने से एक हैण्डपम्प में सैकड़ों लोगों की लाइन लग जाती है समस्या को जल्द सुलझाने की मांग की।
विज्ञापन