{"_id":"623d681f7e508e4ba84e96ee","slug":"villagers-protest-infront-of-manduwadih-police-station-in-varanasi-on-fear-of-kidnapping-of-middle-aged-man-who-missing-from-last-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अपहरण की आशंका पर ग्रामीणों ने घेरा मंडुवाडीह थाना, घर से दूध लेने निकला अधेड़ बीती रात से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: अपहरण की आशंका पर ग्रामीणों ने घेरा मंडुवाडीह थाना, घर से दूध लेने निकला अधेड़ बीती रात से लापता
Fri, 25 Mar 2022 12:28 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:28 PM IST
सार
वाराणसी के चांदपुर नट बस्ती निवासी बचाऊवीर के गुरुवार शाम से संदिग्ध हाल में गायब है। अपहरण की आशंका जताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह मंडुवाडीह थाने का घेराव कर दिया।
विज्ञापन
मंडुवाडीह थाने के गेट पर परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र के चांदपुर से गुरुवार शाम घर से दूध लेने निकला अधेड़ शुक्रवार सुबह तक घर नहीं लौटा। परिजन रात भर तलाश करते रहे लेकिन अधेड़ का सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह दर्जनों की संख्या में आए लोगों ने मंडुवाडीह थाने को घेर लिया। किसी तरह से उन्हें शांत कराया गया।
विज्ञापन
चांदपुर नट बस्ती निवासी बचाऊवीर की पत्नी महिदा ने बताया की गुरुवार शाम पति बचाउवीर स्कूटी से दूध लेने निकले। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। इस दौरान चांदपुर चौराहे के समीप बचाऊ की स्कूटी और दूध का बर्तन मिला लेकिन बचाऊ का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार उन्होंने रात में ही पुलिस को सूचना दी थी। इसके बावजूद अब तक मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। बचाऊ के गायब होने की घटना को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। बचाऊ के साथ अगर कुछ होता है उसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। सुबह दर्जनों की संख्या में पहुंचे परिजनों संग ग्रामीणों ने मंडुवाडीह थाने के मुख्य द्वार पर आ गए।
विज्ञापन
Trending Videos
मंडुवाडीह थाने के गेट पर परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
बचाऊ के बरामदगी की मांग करने लगे। कहा कि पुलिस जल्द से जल्द बचाऊ को बरामद करे तभी वह थाने के सामने से हटेंगे। मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर थाने के मुख्य द्वार से हटाया। राजीव कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।