{"_id":"611d611b8ebc3e79e03e882e","slug":"villagers-overtake-the-townspeople-in-vaccination-varanasi-news-vns606713747","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में शहर वालों से आगे निकले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में शहर वालों से आगे निकले ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। 16 जनवरी से शुरू अभियान में अब तक 14.41 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। शहर की तुलना में ग्रामीण इलाकाें में टीका लगवाने वालों की संख्या अधिक है। शहरी क्षेत्र में 7,22,040 लोगों को टीका लगाया जा चुका है जबकि ग्रामीण इलाकों में 7,38,286 लोगों का टीकाकरण हुआ है। 18 से 44 साल के 6.85 लाख युवाओं को टीका लगाया जा चुका है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को जिले में रिकॉर्ड 41,582 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक 11,46,941 लोगों को पहली डोज तथा 2,94,962 लोगों को दूसरी लग चुकी है। शहरी क्षेत्र में 4,28,449 पुरुषों और 2,93,395 महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र में 4,12,463 पुरुषों और 3,25,513 महिलाओं को टीका लग चुका है। ग्रामीण इलाकों की महिलाएं भी अधिक जागरूक हैं।
केंद्रों पर 17863 लोगों ने लगवाया टीका
जिले में बुधवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों के केंद्रों पर कुल 17863 लोगों को टीका लगाया गया। 18 से 44 वर्ष के 17121 और 45 वर्ष से ऊपर के 742 लोगों का टीकाकरण हुआ। बुधवार को 13819 को पहली डोज जबकि 4044 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। सीएमओ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्पेशल एक केंद्र पर 12 और महिला स्पेशल एक केंद्र पर 270 को टीका लगाया गया।