{"_id":"5c07d36bbdec2241a32300a1","slug":"villagers-beaten-car-rider-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में पशु तस्कर समझ कार सवार को ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में पशु तस्कर समझ कार सवार को ग्रामीणों ने पीटा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Wed, 05 Dec 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर सुजानगंज मार्ग पर धरमपुर रायपुर गांव के पास मंगलवार की रात ग्रामीणों ने पशु तस्कर समझकर कार सवार एक युवक की पिटाई कर दी। गांव के लोग सड़क जाम करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने युवक को ग्रामीणों से मुक्त कराया।
मंगलवार की रात करीब दो बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार सुजानगंज से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रही थी। कार मे चालक सहित तीन लोग सवार थे। धरमपुर रायपुर गांव के पास कार सवार लघुशंका के लिए रुके थे।
इधर पशु तस्करों के आतंक से परेशान होकर रात में पहरा दे रहे लोगों ने रात में गांव के पास कार रुकी तो उन्हें पशु तस्कर समझकर दौड़ा लिया। लाठी डंडे के साथ शोर मचाते हुए पीछे से आ रहे ग्रामीणों को देख कार में सवार दो लोग कार समेत फरार हो गए जबकि उनका तीसरा साथी कार में सवार नहीं हो सका।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। वह लाख दुहाई देता रहा कि वह कोई चोर बदमाश नहीं है लेकिन गांव के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर लोग सड़क जाम करने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस ने समझाया
इसी दौरान कार सवार लोगों ने साथी को ग्रामीणों द्वारा पकडने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया और ग्रामीणों को चंगुल से हंडिया प्रयागराज निवासी काशीराम भारती (40) को थाने ले आई।
थाने आने पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि कार सवार वाकई गोरखपुर से लौट रहे थे। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि स्विफ्ट डिजायर कार सवार कई बार गांव का चक्कर लगा चुके थे।
थाने आने पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि कार सवार वाकई गोरखपुर से लौट रहे थे। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि स्विफ्ट डिजायर कार सवार कई बार गांव का चक्कर लगा चुके थे।