फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vikas returned after winning gold in wrestling and was welcomed

Varanasi News: कुश्ती में स्वर्ण जीतकर लौटे विकास हुआ स्वागत

Tue, 09 Dec 2025 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Vikas returned after winning gold in wrestling and was welcomed
गोरखपुर में आयोजित नेशनल स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में सोमवार को चौबेपुर के संदहा मेवड़ी गांव के कुश्ती खिलाड़ी विकास पाल ने स्वर्ण पदक जीता। ग्रीको रोमन स्टाइल के 82 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का ग्रामीणों ने स्वागत किया। विकास के पिता रामनरेश पाल और भाई अखिलेश पाल ने बताया कि प्रतियोगिता 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई। इसमें विकास ने पहले राउंड में तेलंगाना के एलवरिस, दूसरे राउंड में पंजाब के रवि को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उन्होंने हरियाणा के जतिन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। निर्णायक मुकाबले में विकास ने राजस्थान के विश्वेंद्र को 8-0 से मात देकर जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed