फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vigilance regarding Prime Minister's public meeting, notice issued to 125 people

प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर सतर्कता, 125 लोगों को नोटिस जारी

Mon, 25 Oct 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Vigilance regarding Prime Minister's public meeting, notice issued to 125 people
वाराणसी। मेहंदीगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को होने वाली जनसभा की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है। कानून व्यवस्था में खलल डालने की आशंका में 125 लोगों को नोटिस जारी की गई। कमिश्नरेट में 70 लोगों को और ग्रामीण क्षेत्र में 55 लोगों को नोटिस जारी किया गया। इस दौरान पुलिस ने कोई कार्यक्रम नहीं करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सपा के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा और जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के नेताओं के घर पुलिस पहरा दे रही है। इसके साथ बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। इसके साथ ही घरों के बार नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने पदाधिकारियों को फोन कर कोई भी कार्यक्रम न करने निर्देश दिया है। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, राजू यादव, जितेंद्र यादव, पूजा यादव, अमन यादव, जितेंद्र यादव मलिक, वरुण सिंह की पुलिस ने खोजबीन की। घरों पर नहीं मिलने पर उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है। नोटिस देने से सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed